SKIP TO MAIN CONTENT

हम बॉर्डर खोलने की तैयारी कर रहे हैंः इमिग्रेशन मंत्री

ऑस्ट्रेलिया के इमिग्रेशन मंत्री ऐलेक्स हॉक ने कहा है कि सरकार अस्थायी वीसा धारकों को जल्द से जल्द देश में वापस चाहती है।

Immigration Minister says Australia’s reputation as migrant destination not harmed by coronavirus pandemic
Immigration Minister Alex Hawke Source: SBS

2 min read

Published

Updated

By Pablo Vinales, Tom Stayner


Skip to article content

एसबीएस न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में श्री हॉक ने कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय सीमाओँ को खोलने की तैयारी कर रही है।


मुख्य बातेंः

  •  इमिग्रेशन मंत्री ऐलेक्स हॉक ने कहा है कि सरकार अस्थायी वीसा धारकों को जल्द से जल्द देश में वापस चाहती है।
  • श्री हॉक ने कहा कि सरकार टीकाकरण कार्यक्रम चला रही है और सीमाएं खोलने की तैयारी कर रही है।
  • 2019 के मुकाबले 2020 की दूसरी छमाही में अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों की वीसा अर्जियों में 65 प्रतिशत की कमी आई है।
      

उन्होंने कहा, “कोविड से हमने एक चीज सीखी है कि हमारी अर्थव्यवस्था को यात्रियों की कमी खल रही है और अस्थायी वीसा धारकों की भी। हम उन्हें जल्द से जल्द वापस लाना चाहते हैं।”

श्री हॉक ने कहा कि इसी मकसद से सरकार टीकाकरण कार्यक्रम चला रही है और सीमाएं खोलने की तैयारी कर रही है।

उन्होंन कहा, “...हम सीमाएं खोलने की तैयारी कर रहे हैं ताकि हम पर्यटकों की वे अहम यात्राएं मिल सकें जो हमारे देश में इतना पैसा खर्चते हैं। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी भी, जो हमारे निर्यात के सबसे बड़े क्षेत्रों में से एक है। वे ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था में बहुत कुछ जोड़ते हैं और हम उन्हें वापस चाहते हैं।”

इमिग्रेशन मंत्री का यह बयान तब आया है जबकि गृह मंत्रालय के आंकड़े कहते हैं कि 2019 के मुकाबले 2020 की दूसरी छमाही में अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों की वीसा अर्जियों में 65 प्रतिशत की कमी आई है।

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now