SKIP TO MAIN CONTENT

'एक अनुभवी टैक्सी ड्राइवर ने गाड़ी चढ़ाई कैसे?'

विक्टोरिया में रहने वाले भारतीय मूल के टैक्सी ड्राइवर जतिंदर पनेसर पर चल रहे मुकदमे की सुनवाई इस हफ्ते पूरी होने की संभावना है.

Police tape
Police Tape Source: AAP

2 min read

Published

Updated



Skip to article content

38 वर्षीय पनेसर एक मिनिबस को टक्कर मारने के मामले में मुकदमा चल रहा है. आर्डमोना में पिछले साल जून में हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी. पनेसर ने खुद को निर्दोष बताया है.

यह मिनिबस एक नर्सिंग होम की थी और 12 सवारियों को लेकर जा रही थी. 80 वर्षीया वैलरी मैक्क्यूबिन की मौके पर मौत हो गई थी जबकि डोरीन इमान्युएली (95) और टेरेजा टिंडल (91) ने अस्पताल में दम तोड़ा.

पिछले हफ्ते की सुनवाई में अदालत को बताया गया कि पनेसर को स्लीप ऐपनिया था जिसका डायगनॉसिस नहीं हुआ था.

प्रॉसिक्यूशन का आरोप है कि पनेसर ने संकेतों का पालन नहीं किया.

काउंटी कोर्ट शेपर्टन में सुनवाई के दौरान बताया गया कि हादसा जहां हुआ वहां घने पेड़ थे जिस कारण दोनों ही वाहन एक दूसरे को साफ-साफ नहीं देख सकते थे. और दोनों ही गाड़ियों ने ब्रेक नहीं लगाए. लेकिन प्रॉसिक्यूशन के मुताबिक पनेसर को गिव-वे संकेत पर रुकना था जिसका उन्होंने पालन नहीं किया. वह 67 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहे थे.

मिनिबस ड्राइवर रेमंड होलैम्ड ने अदालत को बताया कि उन्हें टैक्सी की मौजूदगी का पता टक्कर लगने के बाद ही चला.

आरोपी जतिंदर पनेसर सालों से उस इलाके में टैक्सी चला रहे हैं. उनके वकील जॉन डिक्सन ने अदालत में कहा कि इस मुकदमे का बड़ा मुद्दा यह है कि हादसा क्यों हुआ.

एबीसी के मुताबिक उन्होंने कहा, "बड़ा सवाल यह है कि एक अनुभवी पेशवर टैक्सी ड्राइवर जो इलाके से परिचित है, मोड़ पर गाड़ी क्यों चला देगा. क्या इसकी कोई और सफाई है?"

मामले की सुनवाई इस हफ्ते पूरी हो सकती है.

Follow SBS Hindi on Facebook for more.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now