SKIP TO MAIN CONTENT

NASA की कार्यवाहक प्रमुख बनीं भारतीय मूल की भव्या लाल

भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक भव्या लाल को अमेरिका की राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी (नासा) का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया गया है।

Bhavya Lal Portrait
Portrait of acting NASA Chief of Staff Bhavya Lal, Thursday, Jan. 28, 2021 at NASA Headquarters in Washington. Photo Credit: (NASA/Bill Ingalls) Source: NASA/Bill Ingalls

1 min read

Published

Updated

By एसबीएस हिंदी


Skip to article content

नासा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भव्या लाल के पास इंजीनियरिंग और अंतरिक्ष टेक्नॉलजी के क्षेत्र में विशाल अनुभव है।


मुख्य बातेंः

  • भारतीय मूल की भव्या लाल को नासा का कार्यवाहक प्रमुख बनाया गया है।
  • वह स्पेस और न्यूकलियर तकनीक में जाना माना नाम हैं।
  • उन्होंने अमेरिका के प्रतिष्ठित एमआटी से पढ़ाई की है।

पिछले 15 साल से सुश्री लाल इंस्टिट्यूट फॉर डिफेंस अनैलिसिस और साइंस ऐंड टेक्नॉलजी पॉलिसी इंस्टिट्यूट में रिसर्च स्टाफर थीं।

उस भूमिका में लाल ने अमेरिका की अंतरिक्ष नीति के विश्लेषण का काम किया था।

वह नैशनल अकैडमी ऑफ साइंस की कई महत्वपूर्ण कमिटियों की भी अध्यक्ष रह चुकी हैं।

भव्या लाल ने प्रतिष्ठित मसैचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से पढ़ाई की है।

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now