Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

लॉकडाउन के दौरान NRIs ने भारत भेजे बंपर डॉलर

प्रवासी भारतीयों ने कोरोनावायरस महामारी के दौरान भारत में पिछले साल से करीब डेढ़ गुना ज्यादा धन भेजा है।

A bank executive counts new 2000 Indian rupee notes at a bank in Srinagar, the summer capital of Indian Kashmir, 10 November 2016.
A bank executive counts new 2000 Indian rupee notes at a bank in Srinagar, the summer capital of Indian Kashmir, 10 November 2016. Source: EPA/FAROOQ KHAN

इस साल अप्रैल और जुलाई के बीच विदेशों में बसे भारतीयों ने 4.6 अरब डॉलर घर भेजे हैं। यह पिछले साल इसी अवधि में भेजी गई राशि (3.05 अरब डॉलर) से लगभग डेढ़ गुना है।


मुख्य बातेंः

  • प्रवासी भारतीयों ने अप्रैल से जुलाई के बीच 4.6 अरब डॉलर भारत भेजे हैं।
  • साल के पहले सात महीने में 135 अरब डॉलर भारत भेजे जा चुके हैं।
  • पिछले साल के मुकाबले यह राशि कुछ ज्यादा है।

भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक इस साल जुलाई तक भारतीय प्रवासी 135 अरब डॉलर स्वदेश भेज चुके हैं। पिछले साल इसी अवधि में यह राशि 133.12 अरब डॉलर थी जबकि 2018 में 124.44 अरब डॉलर।

इस राशि का अधिकतम हिस्सा खाड़ी देशों और अमेरिका से आता है। ज्यादातर देशों में मार्च और अप्रैल में लॉकडाउन घोषित किया गया था। इसी दौरान बहुत से लोगों की नौकरियां भी गई थीं।

The Reserve Bank of India (RBI) building is seen in Mumbai, India, Tuesday, Jan. 24, 2012.
The Reserve Bank of India (RBI) building is seen in Mumbai, India, Tuesday, Jan. 24, 2012. Source: AP Photo/Rajanish Kakade

प्रवासी भारतीय मुख्यतया तीन योजनाओं में पैसा जमा कराते हैं। इस साल सबसे ज्यादा 96.08 अरब डॉलर नॉन रेजिडेंट एक्सटर्नल रुपी अकाउंट NR(E)RA  में जमा कराया गया। फॉरन करंसी नॉन रेजिडेंट बैंक अकाउंट (FCNR (B) में 22.62 अरब डॉलर जमा हुआ। इन दोनों खातों से पैसा वापस विदेश भेजा जा सकता है।

अप्रैल से जुलाई के दौरान FCNR खातों से 1.62 अरब डॉलर निकाले गए जबकि 5.55 अरब डॉलर जमा कराए गए।

नॉन-रेजिडेंट ऑर्डिनरी (NRO) खातों में 16.6 अरब डॉलर जमा कराए गए।


2 min read

Published

By एसबीएस हिंदी


Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now