Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

दो रात बाद सही-सलामत मिले NT में खोए भारतीय युवती और उसके दोस्त

Gabrielle Freedman (at left), Haydn Dodds, Jessica Kolic, Shagun Narula and Renae Walker.
Gabrielle Freedman (at left), Haydn Dodds, Jessica Kolic, Shagun Narula and Renae Walker. Source: Supplied: NT Police, Fire And Emergency Services

नॉर्दर्न टेरिटरी पुलिस ने आज सुबह ही हवाई तलाश शुरू की और पांचों लोगों को खोज लिया गया।


खास बातेंः

  • शगुन नरूला और उनके चार दोस्त शनिवार को ऐलिस स्प्रिंग्स जाते वक्त लापता हो गए थे।
  • रविवार दोपहर को उनके दोस्तों ने पुलिस को सूचित किया था।
  • सोमवार सुबह तलाश शुरू हुई और दोपहर तक उन्हें खोज लिया गया।

पुलिस ने बताया कि ये लोग वीकेंड पर अपने दोस्तों से मिलने ऐलिस स्प्रिंग्स से 150 किलोमीटर दूर एक कैंपग्राउंड पर जा रहे थे लेकिन वहां नहीं पहुंचे।

शनिवार को तय समय के काफी देर बाद भी रूबी गैप में ना पहुंचने पर रविवार दोपहर को उनके दोस्तों ने पुलिस को सूचित किया।

A general view of the road leading towards Simpsons Gap, which is situated in the West MacDonnell Ranges, near the Northern Territory city of Alice Springs, Sunday, January 14, 2018. (AAP Image/Darren England) NO ARCHIVING
A general view of the road leading towards Simpsons Gap, which is situated in the West MacDonnell Ranges, near the Northern Territory city of Alice Springs. Source: AAP Image/Darren England

गैब्रिएले फ्रीडमैन (29), शगुन नरूला (27), हेडन डॉड्स (29), रीनी वॉकर (31) और जेसिका कोलिच (29) जब रविवार को भी घर नही पहुंचे तो परिजनों को भी चिंता हुई।

शिल्पी नरूला ने फेसबुक पर एक पोस्ट में इन लोगों के लापता होने की सूचना दी थी.

***UPDATE THEY HAVE BEEN FOUND ARE SAFE*** Please share this post with anyone you know in Alice Springs A group of... Posted by Shilpa Narula on Sunday, 6 September 2020

उन्होंने लिखा, “उन लोगों को रविवार को लौट आना था. वे सफेद रंग की टोयोटा हिलक्स में थे.”

पुलिस ने सुबह होते ही रॉस हाईवे, स्टुअर्ट हाई और बिन्स ट्रैक पर हवाई तलाश शुरू कर दी और दोपहर तक इन लोगों को खोज लिया गया।

शिल्पी नरूला ने भी अपने फेसबुक पोस्ट में इसकी पुष्टि की।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक गलत मोड़ ले लिया था जिसके बाद वे पांच किलोमीटर अंदर तक एक सूखी नदी में चलते चले गए और फिर उनकी गाड़ी खराब हो गई।

पुलिस के मुताबिक सभी लोग सुरक्षित हैं।

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


2 min read

Published

By एसबीएस हिंदी


Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now