SKIP TO MAIN CONTENT

ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता लेने वालों में भारतीय फिर टॉप पर

लगातार दूसरे साल ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता लेने वालों में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा है.

Indian and Australian passports
For representative purposes only Source: (Wikimedia/Sulthan90 and Ajfabien (C.C. BY A SA 4.0))

1 min read

Published

By विवेक कुमार


Skip to article content

गृह मंत्रालय ने पिछले महीने जो आंकड़े जारी किए थे, उनके मुताबिक 30 जून 2018 को खत्म हुए वित्त वर्ष में कम से कम 200 देशों के एक लाख 27 हजार 647 लोगों ने ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता ग्रहण की.

इनमें सबसे ज्यादा लोग भारतीय मूल के थे. 28 हजार 470 भारतीयों ने बीते साल ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता ग्रहण की जो कि कुल संख्या का 22.3 फीसदी है. पिछले साल भी भारतीय इस सूची में सबसे ऊपर थे.

उसके बाद ब्रिटेन (13,364), फिलीपीन्स (9267) और फिर चीन (7974) का नंबर आता है.

श्रीलंका के 4861 लोगों ने ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता ली जबकि पाकिस्तान के 3360 और नेपाल के 3294 लोग ऑस्ट्रेलिया के नागरिक बन गए.

ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता लेने वालों की संख्या में 2017-18 के मुकाबले 58 फीसदी की बढ़त देखी गई है. हालांकि पिछले साल नागरिकता लेने वालों की संख्या हाल के वर्षों में सबसे कम (80,649) रही थी.

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now