वंदे भारत मिशनः दिल्ली-ऐडिलेड फ्लाइट आखिरी समय में रद्द, मेलबर्न-दिल्ली रवाना

गुरुवार को मेलबर्न से एक और फ्लाइट रवाना हुई, जिसमें कोविड-19 महामारी के कारण ऑस्ट्रेलिया में फंसे भारतीय स्वदेश लौट गए.

Air India Vande Bharat Mission

Source: twitter.com/cgimelbourne

वंदे भारत मिशन के तहत मेलबर्न एयरपोर्ट से एयर इंडिया का एक और विमान रवाना हो गया है.


खास बातेंः

  • वंदे भारत मिशन के तहत नौ लाख से ज्यादा भारतीय विभिन्न देशों से स्वदेश लौट चुके हैं.
  • भारत से 44 उड़़ानों में लगभग नौ हजार लोग ऑस्ट्रेलिया आए हैं.

वंदे भारत मिशन भारत सरकार की योजना है जिसके तहत विदेशों में फंसे भारतीयों को विशेष उड़ानों के जरिए स्वदेश लाया जा रहा है.

इस मिशन की शुरुआत 6 मई को हुई थी. तब से इसके तहत अब तक नौ लाख 39 हजार से ज्यादा लोग दुनिया के विभिन्न हिस्सों से भारत लौट चुके हैं.

हालांकि इसी मिशन के तहत दिल्ली से 6 अगस्त को ऐडिलेड आने वाली उड़ान को रद्द करना पड़ा.

air india
Source: twitter.com/cgimelbourne

साउथ ऑस्ट्रेलिया सरकार ने राज्य में कोरोनावायरस के नए मामले सामने आने के बाद यातायात बंद करने का फैसला किया, जिस कारण यह उड़ान अंतिम समय में रद्द की गई.

अब यह उड़ान 8 अगस्त को सिडनी आएगी.

इस बारे में भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ फैरल ने ट्वीट कर जानकारी दी.

उन्होंने लिखा, “साउथ ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कहा है कि 6 अगस्त को जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान को वे स्वीकार नहीं कर सकते. हमने इसे 8 अगस्त को सिडनी जाने के लिए समझौता किया है ताकि यात्री प्रभावित ना हों.”

भारत से 44 उड़ानों में लगभग नौ हजार लोग ऑस्ट्रेलिया लौट चुके हैं.


 

कोरोनावायरस से जुड़ी किसी भी खबर को अपनी भाषा में पाने के लिए आप sbs.com.au/coronavirus पर जा सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया में लोगों को आवश्यक तौर पर एक दूसरे से 1.5 मीटर की दूरी बनाए रखनी चाहिए.

लोगों के एक जगह पर एकत्र होने की सीमा के लिए अपने राज्य के प्रतिबंधों को देखें.

अगर आप बुखार या जुक़ाम जैसे लक्षणों का सामना कर रहे हैं, तो अपने घर पर ही रहें और अपने डॉक्टर को कॉल करके परीक्षण की व्यवस्था करें. या कोरोना वायरस स्वास्थ्य सूचना हॉटलाइन को 1800 020 080 पर संपर्क करें.

कोरोना वायरस से संबंधित समाचार और सूचनाएं sbs.com.au/coronavirus  पर 63 भाषाओं में उपलब्ध हैं.

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


2 min read

Published


Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now