आस्ट्रेलिया के इतिहास में, सिर्फ 9 साल पहले ही, आस्ट्रेलियन ग्रीनस् को आधिकारिक रूप से राजनीतिक पार्टी का दर्जा मिला है। और अब वह बड़ी ही तेजी से ऊपर उठी है।
इस सेन्चुरी की शुरुवात से ग्रीनस् पार्टी ने बड़े ही प्रभावशाली तरीके से आस्ट्रेलियन डेमोक्रेटस् की जगह ली है। और एक तीसरी बड़ी पार्टी की तरह उभरी है।
इसके नये नेता रिचर्ड डी नताले, पार्टी के फोकस का विस्तार करते हुये आशावान है कि आते चुनावों में पार्टी को दोनो सदनो में और अधिक सीटे मिलेगी।
2010 में, मेलबर्न के एडम बेन्ट ने हाउस ऑफ रिप्रजेन्टेटिव में सीट जीत कर पार्टी की जड़े मजबूत की।
अब इन आते 2 जुलाई के चुनावों में ही स्पष्ट होगा कि यह युवा पार्टी किस दिशा की ओर जा रही है।
Share




