SKIP TO MAIN CONTENT

योग गुरु बाबा रामदेव करेंगे मेलबर्न वैदिक सेंटर का शुभारंभ

योग गुरु बाबा रामदेव करेंगे मेलबर्न वैदिक सेंटर का शुभारंभ
Source: Supplied

इस सप्ताहांत को मेलबर्न शहर में विक्टोरिया आर्य समाज के तत्वाधान में एक योग कन्वेंशन की शुरुवात की जाएगी।


Published

Source: SBS


Skip to podcast episode content

इस सप्ताहांत को मेलबर्न शहर में विक्टोरिया आर्य समाज के तत्वाधान में एक योग कन्वेंशन की शुरुवात की जाएगी।


इस योग कन्वेंशन का उद्देश्य ऑस्ट्रेलिया के लोगों को वैदिक यानि योग और आयुर्वेद के आधार पर स्वास्थ और बेहतर जीवनचर्या की जानकारी देना होगा। 

विक्टोरिया आर्य समाज के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा बताते हैं कि मेलबर्न वैदिक सेंटर में सभी सुविधाएँ कार्यशाला में आने वाले लोगों के लिए मुफ्त होंगी। 

“हमारा उद्देश्य धन कामना नहीं है, हम इस वैदिक सेंटर के माध्यम से शारीरिक और मानसिक तनाव का सामना करने के तरीके सर्वश्रेष्ठ योग शिक्षकों से दिलवाएंगे”

भारत के मशहूर योग गुरु बाबा रामदेव शनिवार 30 नवम्बर और रविवार 1 दिसम्बर को मेलबर्न में एक योग शिविर में भाग ले कर ऑस्ट्रेलियाई लोगों को इस वैदिक सेंटर को समर्पित करेंगे। 

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now