Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

मेलबर्न में लगाए गए सुशांत राजपूत के लिए न्याय की मांग करते बिलबोर्ड

Sushant Singh Rajput

भारत में पिछले कुछ समय से जारी एक अभियान के जरिए बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग की जा रही है. अब यह अभियान मेलबर्न पहुंच गया है.


Published

By विवेक कुमार

Source: SBS


Share this with family and friends


भारत में पिछले कुछ समय से जारी एक अभियान के जरिए बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग की जा रही है. अब यह अभियान मेलबर्न पहुंच गया है.


सुशांत सिंह राजपूत बीती जून में मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे और बड़ी संख्या में लोग उनकी मौत की जांच की मांग कर रहे हैं. इस मांग का मकसद बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के खिलाफ आवाज उठाना बताया जाता है. यह अभियान ऑस्ट्रेलिया भी पहुंच चुका है. मेलबर्न में कई जगह विशाल बिलबोर्ड लगाकर सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग की गई है.


खास-खास बातेंः

  • सुशांत सिंह राजपूत 20 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे और बहुत से लोग उनकी मौत की जांच की मांग कर रहे हैं.
  • ऑस्ट्रेलिया में कुछ लोगों के एक समूह ने इस मांग के समर्थन में मेलबर्न में बिलबोर्ड लगाए हैं.
  • इस समूह का कहना है कि वे बॉलिवुड में भाई-भतीजावाद का विरोध करते हैं.

सुनिए, दिव्या बख्शी से पूरी बातचीतः

Sushant Singh Rajput
Source: Supplied by Divya Bakshi

इस अभियान से जुड़ीं दिव्या बख्शी बताती हैं कि सुशांत सिंह राजपूत से लोग सीधे तौर पर जुड़ाव महसूस करते हैं क्योंकि वह एक आम इन्सान थे.

वह कहती हैं, “आज तक किसी भी हस्ती, किसी राजनेता, किसी खिलाड़ी के लिए हुई है ऐसी क्रांति? लोग ऐसे साथ में कभी नहीं आए क्योंकि सबको लगता है कि कोई अपना चला गया.”

ऑस्ट्रेलिया में बिलबोर्ड्स लगाने का मकसद पूछने पर वह बताती हैं कि इसके जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

दिव्या कहती हैं, “जैसे ही बिलबोर्ड्स रिलीज हुए, यह अभियान विभिन्न टीवी चैनलों पर लाइव आने लगा. वे लोग जिन्हें नहीं पता है, हम अपनी आवाजें उन तक पहुंचा रहे हैं.”

sushant singh rajput
Source: Supplied by Divya Bakshi

ये बिलबोर्ड्स लगाने के लिए फंडरेजिंग के जरिए धन जमा किया गया. दिव्य बताती हैं कि जरूरत से ज्यादा पैसा आ गया था तो बचे हुए धन से एक अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट की भी मदद की गई, जो अपनी फीस नहीं भर पा रहा था.

यदि आप या आपका कोई जानकार मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं तो मदद के लिए फौरन बियॉन्ड ब्लू को 1300 22 4636 पर या लाइफलाइन को 13 11 14 पर कॉल कर सकते हैं.


Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now