SKIP TO MAIN CONTENT

क्या योगा पार्किन्सन के मरीजो की मदद कर सकता है?

Neurologist Dr Sanjay Raghav
Neurologist Dr Sanjay Raghav Source: Dr Sanjay Raghav

पार्किन्सन रोग एक न्यूरोलॉजिकल विकार है जिसके रोगी मानसिक रूप से तो स्वस्थ्य होते हैं लेकिन शरीर के संतुलन से जुड़े विकारों के कारण वह आश्रित हो जाते हैं। मेलबर्न स्थित न्यूरोलॉजिस्ट डा संजय राघव ने ऐसे मरीजों के लिए पार्किन्सन विक्टोरिया के समर्थन से एक विशेष ‘योगा एंड वेलनैस’ (Yoga and Wellness) प्रोग्राम शुरू किया है।

Published

Updated

By Anita Barar

Source: SBS

Skip to podcast episode content

पार्किन्सन रोग एक न्यूरोलॉजिकल विकार है जिसके रोगी मानसिक रूप से तो स्वस्थ्य होते हैं लेकिन शरीर के संतुलन से जुड़े विकारों के कारण वह आश्रित हो जाते हैं। मेलबर्न स्थित न्यूरोलॉजिस्ट डा संजय राघव ने ऐसे मरीजों के लिए पार्किन्सन विक्टोरिया के समर्थन से एक विशेष ‘योगा एंड वेलनैस’ (Yoga and Wellness) प्रोग्राम शुरू किया है।

मूवमेंट डिसऑर्डर विशेषज्ञ डा राघव  ने बातचीत में विस्तार से बताया कि किस तरह से उन्होंने इस प्रयोग की शुरुवात की और रोगी एक साथ आकर कई विशेष योगा आसन और गतिविधियों को करते हैं । डा राघव का झुकाव विशेष तौर पर मूवमेंट डिसऑर्डर की तरफ है जिसमें पार्किंसन रोग, टिक्स, डिस्टोनिया और हन्टिंगटन रोग शामिल है।

Human Brain
Human Brain Source: Getty Images/SCIEPRO

डा राघव  मेलबर्न की  आरएमआईटी यूनीवर्सिटी में एसोशियेट प्रोफेसर और मोनार्श यूनिवर्सिटी में सीनियर लेक्चरर हैं। उन्होंने बताया कि उनका विश्वास योगा पर पूरी तरह से बना जब उन्हें स्वयम् इससे लाभ मिला । उसके बाद उन्होंने भारत में जाकर इसका अध्यन किया तथा वहाँ पर पार्किन्सन रोग पर इसी दिशा में काम कर रहे डाक्टरस् और मरीजों के साथ मिले। डा राधव, भारत की योगा यूनीवर्सिटी में विजिटिंग प्रोफेसर भी हैं। उन्होंने बताया कि रोगियों की विशिष्ट दवाइयों के साथ साथ उनके द्वारा तैयार किये गये विभिन्न योगा आसनों से रोगियों के जीवन में एक व्यापक अंतर और सुधार देखने में आया है।

डा राघव ने बताया कि उनके द्वारा तैयार किये गये कई विडियो लिंक, एप तथा रोग सम्बन्धित जानकारी मुफ्त में उपलब्ध है।

Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now