"विक्टोरिया में धर्मस्थलों में श्रद्धालुओं के जाने के प्रतिबन्ध कम किये जाए"

lsl

'Lakha' performing at Melbourne's Shri Durga Temple. Source: Ruchika Talwar

मेलबोर्न की तालाबंदी के दौरान पूजास्थलों पर एकत्रित होने से रोक को श्रद्धालु रविवार को घोषित किये जाने वाले अगले चरण में हटने की उम्मीद लगा रहे हैं, ज्यादातर लोग इस बात से नाराज हैं कि राज्य के नियमो के अनुसार पूजास्थल की तुलना में एक कैफे में ब्रंच के लिए अधिक लोग इकट्ठा हो सकते हैं। कुछ लोगो ने एक ऑनलाइन पेटिशन शुरू कर नाराज़गी भी जताई और प्रीमियर डेनियल एंड्रूज से धर्मस्थल खोलने की मांग की


धर्म में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए, पूजा स्थल पर जाना उन्हें मानसिक रूप से सांत्वना प्रदान कर शांति दे सकता हैं।

धर्म गुरुओं के अनुसार मेलबोर्न के दूसरे COVID-19 बंद के दौरान, कुछ उपासकों को गंभीर रूप से नुकसान पहुँचाया है।  

श्री कृष्णा बृंदाबन मंदिर के प्रबंधक रमेश राव कहते हैं कि शनिवार से शुरू हो रहे हिन्दू धार्मिक अनुष्ठान विक्टोरिया के हिन्दू समाज को covid १९ के कारण पैदा हुए तनाव से बाहर निकलने में मदद कर सकता है

लाइव स्ट्रीमिंग ने हालांकि कुछ धर्म समुदायों को जुड़े रहने में मदद की है।

लेकिन इस्लामिक काउंसिल ऑफ विक्टोरिया के अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद मोहिदीन कहते हैं कि वर्चुअल ग्रुप प्रार्थना उनके विश्वास के लिए काम नहीं करती है।

विक्टोरिया को फिर से खोलने के लिए बने रोड मैप ने श्रदालुओं को आशा से नहीं भरा।

तीसरे चरण के प्रतिबंधों के तहत - पहले से ही क्षेत्रीय विक्टोरिया में - रेस्तरां, कैफे, पब और बार सड़क पर 50 लोगों के लिए और 20 लोगों के लिए बिल्डिंग के अंदर खुल सकते हैं।

इसके विपरीत, आउटडोर धार्मिक सभाएं 10 लोगों तक सीमित हैं, जिसमें एक पुजारी भी शामिल है।

इंडोर पूजा व्यक्तिगत घरों या "बबल तक सीमित है, जो पुजारी के साथ या बिना हो सकती है।

विक्टोरिया भर में दस हजार से अधिक लोगों ने धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए एक याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस याचिका का समर्थन फादर मार्कस गोल्डिंग, सेंट बर्नार्ड कैथोलिक पैरिश में सहायक पुजारी द्वारा किया गया है।

पिछली जनगणना में लगभग 60 फीसदी विक्टोरियन लोगों खुद को धार्मिक बताया था। 

इसीलिए धार्मिक नेताओं को उम्मीद है कि प्रतिबंधों में अगली ढील जब रविवार (18 अक्टूबर) को घोषित होगी तो उन्हें धर्म स्थल पर आने वालों की संख्या में थोड़ी राहत मिलेगी।


People in Australia must stay at least 1.5 metres away from others. Check your jurisdiction's restrictions on gathering limits.

If you are experiencing cold or flu symptoms, stay home and arrange a test by calling your doctor or contact the Coronavirus Health Information Hotline on 1800 020 080.

News and information is available in 63 languages at https://sbs.com.au/coronavirus

Please check the relevant guidelines for your state or territory: NSW, VictoriaQueenslandWestern AustraliaSouth AustraliaNorthern TerritoryACTTasmania

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter

 


Share

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now