सिर्फ पहनावा नहीं: ऑस्ट्रेलिया में कैसे विरासत और संस्कृति को आगे बढ़ा रहा है प्रथम राष्ट्र फैशन

AUSTRALIA EXPLAINED - INDIGENOUS FASHION

Back in Blak Runway 2025 Source: AFP / WILLIAM WEST

अगर आपने ऑस्ट्रेलिया में थोड़ा भी समय बिताया है, तो यहां की सहज और आरामदेह पहनावे की शैली ज़रूर देखी होगी। हर जगह एक्टिववियर, सर्फ ब्रांड्स और कैज़ुअल कपड़े आम नज़र आते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई फैशन की एक और अहम पहचान भी है। एबोरिजिनल और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर डिज़ाइनर हजारों वर्षों से कपड़े और आभूषण बनाते आ रहे हैं, और यह परंपरा आज भी पूरी तरह जीवित है। इनके डिज़ाइन आप रनवे पर, अंतरराष्ट्रीय फैशन अभियानों में और रोज़मर्रा के पहनावे में देख सकते हैं। जानिए प्रथम राष्ट्र फैशन को क्या अलग बनाता है, इसका पर्यावरण से क्या संबंध है, और यदि आप इसे पहनना चाहते हैं तो किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है।


मुख्य बिंदु
  • एबोरिजिनल और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर लोग हजारों वर्षों से कपड़े और आभूषण डिज़ाइन करते आ रहे हैं। उनका पहनावा मौसम के अनुसार ढलता रहा है और संस्कृति, समुदाय तथा कहानियों का उत्सव मनाता है।
  • प्रथम राष्ट्र डिज़ाइनर आज दुनिया भर में गर्व के साथ अपनी पहचान बना रहे हैं।
  • प्रथम राष्ट्र फैशन में अक्सर फर्स्ट नेशंस कलाकारों की कलाकृतियाँ शामिल होती हैं, और कलाकारों को उचित श्रेय व भुगतान दिया जाता है।
  • पारंपरिक ज्ञान से प्रेरित होकर, प्रथम राष्ट्र डिज़ाइनर सतत और पर्यावरण–अनुकूल फैशन में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

उपनिवेश से पहले, ऑस्ट्रेलिया भर के प्रथम राष्ट्र लोगों ने अपने मौसम, पर्यावरण और जीवन शैली के अनुसार पहनावे विकसित किए थे। लोग क्या पहनते थे, उससे उनकी पहचान, उनके क्षेत्र, और समुदाय से उनका संबंध झलकता था।

आज भी कई प्रथम राष्ट्र डिज़ाइनर फैशन को एक ऐसे माध्यम के रूप में देखते हैं जो कहानियों, संस्कृति और कंट्री के प्रति सम्मान को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ता है।

AUSTRALIA EXPLAINED—FIRST NATIONS FASHION
You can see Aboriginal and Torres Strait Islander fashion at national events like Australian Fashion Week. Credit: Rob Hookey/Getty Images

Share

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now