ऑस्ट्रेलिया में पब्लिक ट्रांसपोर्ट: जानें ये ज़रूरी बातें

Smiling young woman waits for bus on busy street in Sydney, enjoying time outdoors with friends

Public transport in Australia is used by people, of all ages, abilities and cultural backgrounds. Credit: South_agency/Getty Images

अधिकांश देशों की तरह, ऑस्ट्रेलिया में भी घूमने-फिरने और यात्रा करने का सबसे सस्ता साधन सार्वजनिक परिवहन है। इसमें ट्राम, बस, ट्रेन और फ़ेरी सेवाएँ शामिल हैं, और हर राज्य व क्षेत्र का अपना अलग परिवहन नेटवर्क होता है। इसलिए, ऑस्ट्रेलिया की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को समझने और उपयोग करने के लिए यह जानना ज़रूरी है कि यह कैसे काम करती है और यात्रा के दौरान क्या करना चाहिए।


Key Points
  • हर राज्य का अपना सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क है, इसलिए नियम और किराए अलग-अलग होते हैं।
  • प्री-पेड स्मार्टकार्ड सभी बड़े शहरों में उपलब्ध हैं और कॉन्टैक्टलेस बैंक कार्ड ट्रांज़ैक्शन से भी किराए का भुगतान किया जा सकता है।
  • सभी परिवहन नेटवर्क में टिकट नियमों के पालन और सुरक्षा की जाँच कर्मचारियों द्वारा की जाती है और सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जाता है।

क्या ऑस्ट्रेलिया में हर जगह सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध है?

Most Australians travel to work by car. अधिकांश ऑस्ट्रेलियाई लोग काम पर जाने के लिए कार का उपयोग करते हैं। यह ऑंकड़ा ऑस्ट्रेलिया ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (ABS) द्वारा a statistic produced by the Australian Bureau of Statistics (ABS) 1976 से जारी किया जा रहा है, जब पहली बार यह सवाल पूछा गया था।

सिडनी विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स स्टडीज़ में सार्वजनिक परिवहन के चेयर प्रोफेसर जॉन नेल्सन कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के शहर बहुत फैले हुए हैं और काफी दूर-दूर बसे हैं, इसलिए ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराना मुश्किल हो जाता है।

वे कहते हैं,“जैसे-जैसे आप सिडनी से बाहर जाते हैं, आप देखेंगे कि घर और संपत्तियाँ बहुत दूर-दूर बसी होती हैं।”

लेकिन घनी आबादी वाले शहरी और महानगरीय इलाकों में सार्वजनिक परिवहन कई मायनों में तेज़, सस्ता और कुछ लोगों के लिए ज़रूरी भी है।

GettyImages-90421860.jpg
Compared to car ownership, including fuel and maintenance costs, public transport is the most affordable way to commute in Australia’s metropolitan cities. Credit: Getty/Scott E Barbour

मेरे शहर में सार्वजनिक परिवहन के लिए कौन सा प्री-पेड कार्ड उपलब्ध है?

हर राज्य और टेरिटरी का अपना परिवहन नेटवर्क होता है। बड़े शहरों और कस्बों में आमतौर पर कैशलेस भुगतान के लिए स्मार्ट कार्ड प्रणाली का इस्तेमाल होता है।

हर राज्य और उसकी राजधानी में ये प्री-पेड कार्ड प्रचलित हैं:

स्मार्ट कार्ड का उपयोग कैसे करें?

प्रफेसर नेल्सन कहते हैं कि स्मार्ड कार्ड सिस्टम आमतौर पर इस्तेमाल करने में आसान होते हैं।

लेकिन अगर आपने पहले कभी इसका इस्तेमाल नहीं किया है तो आपको यह बातें जरूर जाननी चाहिए।

वे कहते हैं, “ यह आमतौर पर क्रेडिट कार्ड के आकार का होता है। आप इसमें पहले से रकम डाल सकते हैं और फिर बस, ट्रेन, ट्राम या फेरी जैसी सेवाओं में इससे भुगतान कर सकते हैं।”

इसके इस्तेमाल का तरीका इसके नाम से ही समझ में आ जाता है।

प्रफेसर नेल्सन बताते हैं, “ टैप ऑन और टैप ऑफ। कई बार बैरियर पर कार्ड टैप की जगह होती है, जहां आपको अपने कार्ड को टैप करना होता है। कहीं-कहीं सिर्फ एक मशीन या किसी खंभे पर टैप करने की मशीन लगी होती है, जिसे कार्ड रीडर कहा जाता है।”

GettyImages-2186565614.jpg
To avoid a ‘card clash’ keep your public transport smart card separate from your bank card, ensuring you don’t get charged twice when tapping on the card reader. Credit: Getty/Yanran Li

स्मार्ट कार्ड में शामिल सुविधाओं में युवाओं व पेंशनधारियों के लिए रियायती किराया, सार्वजनिक छुट्टियों और सप्ताहांत पर किराए में छूट, और रोजाना व साप्ताहिक अधिकतम किराया-सीमा प्रमुख हैं।

क्या आप सार्वजनिक परिवहन में अपने बैंक कार्ड से भुगतान कर सकता हैं?

यह इस पर निर्भर करता है कि आप कहां यात्रा कर रहे हैं। कुछ जगहों पर अभी भी नगद टिकट खरीदे जा सकते हैं, जैसे पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में।

लेकिन देशभर में अब बैंक कार्ड से भुगतान करना आम होता जा रहा है।

ट्रांसपोर्ट फॉर न्यू साउथ वेल्स के कोऑर्डिनेटर जनरल हॉवर्ड कॉलिन्स बताते हैं, “सभी राज्यों और शहरों में यह सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। लेकिन न्यू साउथ वेल्स में लगभग 60 प्रतिशत लेन-देन अब बैंक कार्ड से हो रहे हैं।”

वे बताते हैं, “ज्यादा से ज्यादा लोग अब अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, कई लोग तो अपनी घड़ी या स्मार्टवॉच से भी टैप ऑन-टैप ऑफ करते हैं।”

कॉलिन्स बताते हैं कि टिकट की जांच के लिए जब अधिकृत अधिकारी आपके बैंक कार्ड को अपने कार्ड रीडर में स्कैन करते हैं, तो वे केवल आपके भुगतान से संबंधित जानकारी ही देख सकते हैं। वे कहते हैं, “तो आपको अपने क्रेडिट कार्ड में दर्ज आपके पते समेत अन्य जानकारियों को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है।”

GettyImages-1360154406.jpg
Public transport offences include not acceptable behaviours when commuting, like putting your feet on the seat. Credit: Getty/zetter

यात्रा के दौरान और स्टेशन पर अधिकृत अधिकारी क्या जांच कर सकते हैं?

अधिकृत अधिकारी टिकट और सुरक्षा की जांच करते हैं, जबकि ट्रेनों, बसों, फेरी, ट्राम हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की सार्वजनिक परिवहन प्राधिकरण की ग्राहक रणनीति और संचार निदेशक शार्लोट हेज़ का कहना है कि सुरक्षा को लेकर लोगों को सार्वजनिक परिवहन कर्मचारियों से बेझिझक बात करनी चाहिए। वे कहती हैं, “हमारे सुरक्षा कर्मचारी आपकी मदद के लिए हैं। तो अगर आप किसी असामाजिक व्यवहार को देखें या खुद उसके शिकार हों, तो आप बेझिझक उनसे बात कर सकते हैं।”

सार्वजनिक परिवहन से जुड़े कुछ अपराध क्या हैं?

सार्वजनिक परिवहन में इन बातों पर जुर्माना या कार्रवाई हो सकती है, जोकि पूरे ऑस्ट्रेलिया में लागू होता है।

  • बिना टिकट यात्रा करना या
  • रियायती टिकट का प्रमाणपत्र साथ ना रखना
  • धूम्रपान या मदिरापान
  • सीट पर पैर रखकर बैठना

अगर जुर्माना लग जाए तो क्या करें?

अगर आपको लगता है कि आप पर लगा जुर्माना गलत है या आप दोषी नहीं हैं, तो आप कानूनी मदद ले सकते हैं या अपनी परिवहन एजेंसी की वेबसाइट पर जाकर अपील कर सकते हैं।

हेज़ बताती हैं, “जुर्माने के मामलों को देखने के लिए अलग से कर्मी होते हैं, इसलिए अपनी एजेंसी के वेबसाइट पर जाएं और वहां आप देख सकते हैं कि जुर्माने के खिलाफ किस प्रकार अपील दर्ज की जा सकती है। जुर्माने को कभी नजरअंदाज ना करें, क्योंकि मामला गंभीर हो सकता है और आपके क्रेडिट कार्ड, आपके ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी चीजों को भी प्रभावित कर सकता है।

ऑस्ट्रेलिया में सार्वजनिक परिवहन के शिष्टाचार क्या-क्या हैं?

सार्वजनिक परिवहन में सामान्य तौर पर इन बातों का ध्यान रखें:

  • वाहन चालक को परेशान ना करें
  • ज़रूरतमंद व्यक्ति को अपनी सीट दे दें
  • पहले उतरनेवालों को उतरने दें, फिर चढ़ें
  • सीट पर अपने बैग को ना रखें
  • तेज गंध वाला खाना खाने से परहेज करें

क्या ऑस्ट्रेलिया के सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने समय चुप रहना चाहिए?

ऑस्ट्रेलिया के सभी परिवहन नेटवर्क में बातचीत और संगीत की आवाज आमतौर पर धीमी रखने की उम्मीद की जाती है।

हेज़ कहती हैं कि ध्यान रखें कि जब आप सार्वजनिक जगहों पर दूसरों के साथ होते हैं आपकी तेज आवाज दूसरों के लिए असुविधाजनक हो सकती है।

वे कहती हैं, “यह सामान्य शिष्टाचार है क्योंकि सार्वजनिक परिवहन सबके लिए सुखद होनी चाहिए।”

सिडनी विश्वविद्यालय के प्रफेसर नेल्सन कहते हैं कि हमेशा जांच लें कि कहीं आप खासतौर से शांत डिब्बों यानि ‘quiet carriage’ में तो सफर नहीं कर रहे हैं।

वे कहते हैं, ‘शांत डिब्बों में तेज आवाज में बात ना करें, फोन पर भी बात ना करें। यहां 'शांत डिब्बों' को काफी खास समझा जाता है। और लोगों को हैरानी नहीं होनी चाहिए अगर कोई अनजान आदमी मुड़कर कहे कि ‘क्या आप बात करना बंद कर सकते हैं? आप एक शांत कोच में हैं।’”

ऑस्ट्रेलिया में अपनी नई ज़िंदगी में बसने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी और टिप्स के लिए ऑस्ट्रेलिया एक्सप्लेन्ड पॉडकास्ट को सब्सक्राइब करें या फ़ॉलो करें।

क्या आपके कोई सवाल या टॉपिक आइडिया हैं? हमें australiaexplained@sbs.com.au पर ईमेल भेजें।

एसबीएस हिन्दी के सभी कार्यक्रम आप सुन सकते हैं शाम 5 बजे डिजिटल रेडियो, टीवी चैनल 305, एसबीएस ऑन डिमांड, या एसबीएस ऑडियो ऐप पर, या एसबीएस साउथ एशियन के यूट्यूब चैनल पर, या आप हमारी वेबसाइट से स्ट्रीम द्वारा हमें सुन सकतें है। आपको हमारे पॉडकास्ट एसबीएस हिन्दी पॉडकास्ट कलेक्शन पर भी मिल सकते हैं।


Share

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now