अगर आप ऑस्ट्रेलिया में पहली बार माता-पिता बन रहे हैं, तो यह चुनना कि बच्चे को कहाँ और कैसे जन्म दें, आपको बहुत मुश्किल लग सकता है। इस पॉडकास्ट में आप यह समझे और जानेगें कि चाहे आप पब्लिक या प्राइवेट हेल्थ सिस्टम से जाएं, आपके पास क्या विकल्प हैं और अपने और अपने बच्चे के लिए सही फैसला लेने के लिए सलाह के लिए आपको कहाँ जाना है।
Key Points
- आप अपनी हेल्थ ज़रूरतों और जगह के हिसाब से अपने बच्चे को हॉस्पिटल, बर्थिंग सेंटर या घर पर जन्म देने का ऑप्शन चुन सकती हैं।
- कंटिन्यूटी ऑफ़ केयर मॉडल बच्चे के जन्म के अच्छे अनुभव और महिलाओं और बच्चों के लिए बेहतर हेल्थ नतीजों को दिखाते हैं।
- प्रेग्नेंसी के दौरान आपका हेल्थकेयर प्रोवाइडर आपकी मेडिकल हिस्ट्री और पसंद के हिसाब से जानकारी और सलाह दे सकता है।
ऑस्ट्रेलिया के मैटरनिटी सर्विस प्रोवाइडर महिला-केंद्रित woman-centred नज़रिए के लिए कृतसंकल्प हैं, जिससे गर्भवती महिलाएं अपनी देखभाल और लेबर के बारे में सोच-समझकर फ़ैसले ले पाती हैं।
प्रेग्नेंसी और बर्थ केयर के लिए अलग-अलग विकल्प, जो आपकी मेडिकल ज़रूरतों, पसंद और आप जहां रहते हैं वहां उपलब्धता पर निर्भर करते हैं।
सबसे आम मैटरनिटी केयर मॉडल हैं पब्लिक हॉस्पिटल मैटरनिटी केयर, शेयर्ड केयर, मिडवाइफरी ग्रुप प्रैक्टिस और प्राइवेट ऑब्स्टेट्रिशियन केयर। most common maternity care models
आप ऑस्ट्रेलियाई सरकार की प्रेग्नेंसी, बर्थ एंड बेबी Pregnancy, Birth and Baby वेबसाइट पर केयर के मॉडल के बारे में और जान सकते हैं या अपने GP से संपर्क कर सकते हैं।
प्रेग्नेंसी, बर्थ एंड बेबी की क्लिनिकल लीड, रेचल वर्बॉयज़ कहती हैं, “आपके GP आपके एरिया में अवेलेबल मैटरनिटी केयर मॉडल के बारे में बता सकते हैं, जिसमें पब्लिक केयर, प्राइवेट केयर और मिडवाइफरी प्रोग्राम जैसी चीज़ें शामिल हैं।”

अगर आप प्राइवेट पेशेंट के तौर पर बच्चे को जन्म दे रही हैं, तो आपका प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस कुछ खर्च कवर कर सकता है।
योग्य पब्लिक पेशेंट्स के लिए, मेडिकेयर Medicare covers पब्लिक हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म देने के खर्च के साथ-साथ ज़्यादातर रेगुलर प्रेग्नेंसी खर्च भी कवर करता है।
आपकी ज़रूरतों, उपलब्धता और आप कहाँ बच्चे को जन्म देना चाहती हैं, इस पर निर्भर करते हुए, आपकी देखभाल मिडवाइफ़, आपके GP, ऑब्सटेट्रिशियन, या हेल्थ प्रोफेशनल्स का मिला-जुला रूप कर सकता है।

कंटिन्यूटी ऑफ केयर तब होती है जब आपको मैटरनिटी पीरियड के दौरान एक ही डॉक्टर, मिडवाइफ या मिडवाइव्स का एक छोटा ग्रुप देखने को मिलता है।
वन-टू-वन केयर मॉडल से माँ और बच्चे को फ़ायदे साबित हुए हैं। proven benefits for mother and baby.

बच्चे के जन्म के विकल्पों को लेकर परेशान होना पूरी तरह से नॉर्मल है। और अगर आपकी मेंटल हेल्थ खराब है, तो जान लें कि आप अकेले नहीं हैं।
मैथ्यू अक्विलिना का कहना है कि पेरिनेटल डिप्रेशन और एंग्जायटी (PNDA) प्रेग्नेंसी या पोस्टनेटल, किसी भी समय बच्चे को जन्म देने वाले और बच्चे को जन्म न देने वाले, दोनों तरह के माता-पिता पर असर डाल सकता है। वह गिजेट फाउंडेशन ऑस्ट्रेलिया में क्लिनिकल टीम मैनेजर हैं, जो एक नेशनल पेरिनेटल मेंटल हेल्थ सर्विस है। Gidget Foundation Australia,
“हम आम तौर पर हर साल लगभग 100,000 माता-पिता को प्रभावित होते देखते हैं।”
अगर आपको मेंटल हेल्थ सपोर्ट की ज़रूरत है, तो रेफरल के लिए अपने GP से बात करें।
अक्विलिना सलाह देते हैं कि खुद से पूछें कि आप अपने बच्चे को जन्म देने का अनुभव कैसा चाहते हैं, यह एक आसान पहला कदम है जो आप उठा सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया में अपने नये जीवन में बसने के बारे में अधिक जानकारी और सुझावों के लिए Australia Explained पॉडकास्ट को सब्सक्राइब करें या फ़ॉलो करें।
क्या आपके कोई सवाल या टॉपिक आइडिया हैं? ईमेल करें australiaexplained@sbs.com.au
एसबीएस हिन्दी के सभी कार्यक्रम आप सुन सकते हैं शाम 5 बजे डिजिटल रेडियो, टीवी चैनल 305, एसबीएस ऑन डिमांड, या एसबीएस ऑडियो ऐप पर, या एसबीएस साउथ एशियन के यूट्यूब चैनल पर, या आप हमारी वेबसाइट से स्ट्रीम द्वारा हमें सुन सकतें है। आपको हमारे पॉडकास्ट एसबीएस हिन्दी पॉडकास्ट कलेक्शन पर भी मिल सकते हैं।





