SKIP TO MAIN CONTENT

हमारे बच्चे ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों और संस्कृति के बारे में किस तरह से जान सकते हैं?

Learning about Australia’s First Nations is a process involving both child and parent
Cute Asian little girl sitting on her mother's lap, reading a book, enjoying story time, relaxing on the sofa at home with their dog. Healthy family relationship. Happy loving family. Source: Moment RF / Oscar Wong/Getty Images

ऑस्ट्रेलिया में अपने बच्चे की परवरिश करते समय, दुनिया की सबसे पुरानी, जो आज भी है, उस संस्कृति से उसके जुड़ाव को बनाए रखना, यह उसे देने के लिये एक सबसे बड़ा तोहफ़ा दे सकते हैं। लेकिन अगर आप इस देश में नए हैं, तो आपको शायद समझ न आए कि कहाँ से शुरू करें। यहाँ कुछ शुरुआती बातें और आइडिया दिए गए हैं जो आपको और आपके बच्चे को आदिवासी और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर लोगों, संस्कृतियों और इतिहास के बारे में जानने में मदद करेंगे।


Published

By Zoe Thomaidou

Presented by Nikyah Hutchings

Source: SBS



Skip to podcast episode content

ऑस्ट्रेलिया में अपने बच्चे की परवरिश करते समय, दुनिया की सबसे पुरानी, जो आज भी है, उस संस्कृति से उसके जुड़ाव को बनाए रखना, यह उसे देने के लिये एक सबसे बड़ा तोहफ़ा दे सकते हैं। लेकिन अगर आप इस देश में नए हैं, तो आपको शायद समझ न आए कि कहाँ से शुरू करें। यहाँ कुछ शुरुआती बातें और आइडिया दिए गए हैं जो आपको और आपके बच्चे को आदिवासी और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर लोगों, संस्कृतियों और इतिहास के बारे में जानने में मदद करेंगे।


Key Points

  • ऑस्ट्रेलिया के फर्स्ट नेशंस के बारे में सीखना एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें बच्चे और माता-पिता दोनों शामिल होते हैं
  • आपके बच्चे के लिये इंडिजिनस ऑस्ट्रेलिया के साथ जुड़ने में मदद करने के लिए उसकी की उम्र के हिसाब से कई ऑनलाइन रिसोर्स मौजूद हैं
  • इवेंट्स में शामिल होना, सोच-समझकर घूमना और खुद रिसर्च करना, अपने क्षेत्र और अन्य जगहों के फर्स्ट नेशन्स के लोगों से जुड़ने के तरीके हैं।
  • गलतियाँ करना सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा है, इसलिए जिज्ञासु बने रहें और आदिवासी और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर प्रोटोकॉल को समझने में मदद मांगें।

आदिवासी और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर की विरासत और आज के अनुभवों को समझना और उनकी अहमियत समझना, मेल-मिलाप के लिए ज़रूरी है, यह ऑस्ट्रेलिया के फर्स्ट नेशंस और गैर-आदिवासी लोगों के बीच रिश्तों को मज़बूत करने की प्रक्रिया है।

इसलिए, दुनिया की सबसे पुरानी, आज भी मौजूद संस्कृति के साथ अपने बच्चे के जुड़ाव को बनाए रखना, ऑस्ट्रेलिया में उनकी परवरिश करते समय आप उन्हें जो सबसे बड़ा तोहफ़ा दे सकते हैं, यह उनमें से एक है।

अपने बच्चे को इंडिजिनस कल्चर और इतिहास के बारे में कैसे बताएं?

एस्मा लिवरमोर एक बिगम्बुल महिला हैं, जो रिकॉन्सिलिएशन के लिए लीड बॉडी, रिकॉन्सिलिएशन ऑस्ट्रेलिया Reconciliation Australia, के लिए काम करती हैं।

वह एक परिवार के तरीके से सीखने के मौके ढूंढने की सलाह देती हैं।

ऐसी एक्टिविटी से शुरू करें जो एजुकेशनल हों, लेकिन मज़ेदार और आसानी से मिलने वाली हों, जैसे कोई टीवी शो।

लिवरमोर कहती हैं, " NITV पर कई तरह के प्रोग्राम हैं जो एबोरिजिनल और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर की कहानियों, कल्चर, इतिहास और आज के अनुभवों को शेयर करते हैं।"

अगर आपको स्ट्रीमिंग पसंद है, तो आपको SBS On Demand, पर फ्री में स्ट्रीम करने के लिए कई तरह के फर्स्ट नेशंस कंटेंट भी मिल सकते हैं, जिसमें एनिमेटेड बच्चों की सीरीज़, डॉक्यूमेंट्री और फिल्में शामिल हैं।

"आप कुछ ऐसा चाहते हैं जो छोटे बच्चों के लिए फ्रेंडली हो, जिसमें एबोरिजिनल और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर कल्चर और एबोरिजिनल और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर लोगों की डायवर्सिटी को सेलिब्रेट करने वाला उम्र के हिसाब से सही कंटेंट हो।

"यह 'इस देश के फर्स्ट पीपल कौन हैं?' इसके बारे में जानने की तरफ बस एक आसान पहला कदम है।"

Little J & Big Cuz
Little J & Big Cuz is one of the children’s series, available to stream on SBS On Demand, that celebrate Australia’s Indigenous cultures. Source: SBS / NITV

एबोरिजिनल और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर कल्चर से जुड़े इवेंट्स कैसे ढूँढ़ें?

स्क्रीन के अलावा, आप अपने लोकल एरिया में एबोरिजिनल और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर ऑर्गनाइज़ेशन के फ़ैमिली-फ़्रेंडली इवेंट्स और एक्टिविटीज़ देख सकते हैं। अपने लोकल काउंसिल के इवेंट्स देखें और अपने एरिया में क्या हो रहा है, यह जानने के लिए अपनी सबसे नज़दीकी लोकल एबोरिजिनल लैंड काउंसिल से संपर्क करें।

लिवरमोर कहती हैं कि हर साल दो मुख्य मौकों पर ध्यान देना चाहिए: जुलाई के पहले हफ़्ते में NAIDOC वीक NAIDOC Week और 27 मई से 3 जून के बीच मनाया जाने वाला नेशनल रिकंसिलिएशन वीक। National Reconciliation Week

लिवरमोर कहती हैं, "मुझे लगता है कि इस देश में आने वाले बहुत से लोग फ़र्स्ट नेशन्स के लोगों के नज़रिए, कला, ज़मीन, लोगों और कल्चर के बारे में सीखते हैं।"

उन तारीखों के दौरान होने वाले इवेंट्स में वेलकम टू कंट्री में शामिल होने और एकनॉलेजमेंट ऑफ़ कंट्री से अंतर समझने के मौके भी मिल सकते हैं।

Welcome to Country and understand the difference from an Acknowledgment of Country.

upporting your child’s connection with the world’s oldest continuing living culture is one of the greatest gifts you can offer them while raising them in Australia.
Supporting your child’s connection with the world’s oldest continuing living culture is one of the greatest gifts you can offer them while raising them in Australia. Credit: MoMo Productions/Getty Images

क्या बच्चों के लिए इंडिजिनस ऑस्ट्रेलिया के बारे में ऑनलाइन ज्ञानवर्धक जानकारी उपलब्ध है?

अपने बच्चे को फर्स्ट नेशंस के इतिहास, कल्चर और नज़रिए के बारे में जानने में मदद करने के लिए ऑनलाइन एजुकेशनल रिसोर्स आसानी से मिल जाते हैं।

SBS Learn पर ऑस्ट्रेलियन करिकुलम के हिसाब से फाउंडेशन से लेकर ईयर 12 तक का ऐसा कंटेंट है, जिसे परिवार घर पर देख सकते हैं। can explore

रिकंसिलिएशन ऑस्ट्रेलिया में, सुश्री लिवरमोर नरगुन्नावाली: रिकंसिलिएशन इन एजुकेशन प्रोग्राम में मैनेजर हैं। Narragunnawali: Reconciliation in Education

यह प्रोग्राम टीचर, स्टूडेंट और पेरेंट्स समेत अलग-अलग कम्युनिटी के सदस्यों को रिकंसिलिएशन से सही तरीके से जुड़ने में मदद करने के लिए ऑनलाइन टूलकिट देता है।

उदाहरणों में इस देश के फर्स्ट पीपल को दिखाने वाले दो झंडों two flags के बारे में सीखना, लोकल एबोरिजिनल और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर कम्युनिटी के साथ रिश्ते बनाने के लिए गाइडेंस शामिल हैं। building relationships

लिवरमोर बताती हैं, “असल में यह आपको रिश्ते बनाने की कुछ एक्टिविटी या आइडिया देता है और यह स्कूल से लेकर कम्युनिटी तक जाता है।”

हम फ़ैमिली ट्रिप के दौरान फ़र्स्ट नेशंस कल्चर को कैसे जान सकते हैं?

अपने बच्चे के साथ घूमने जाने से आपको इंडिजिनस ऑस्ट्रेलिया के बारे में और जानने का एक और मौका मिल सकता है।

ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ एबोरिजिनल एंड टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर स्टडीज़ (AIATSIS) (AIATSIS) Map of Indigenous Australia, के इंडिजिनस ऑस्ट्रेलिया के मैप का इस्तेमाल करके, आप जिस क्षेत्र में जा रहे हैं, उससे जुड़े एबोरिजिनल और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर भाषा, सामाजिक या राष्ट्र समूहों की पहचान कर सकते हैं।

फिर आप घूमने के लिए ज़रूरी जगहों पर रिसर्च कर सकते हैं और वहाँ रहने वाले पारंपरिक कस्टोडियन के कल्चर के बारे में सीखना शुरू कर सकते हैं।

लिवरमोर कहती हैं, “अगर मैं कहीं घूमने जा रही हूँ, तो मैं शायद थोड़ा गूगल सर्च करूँगी और देखूँगी कि कुछ ज़रूरी इलाके कौन से हैं… और देखूँगी कि वहाँ मैं एबोरिजिनल और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर की कौन सी एक्टिविटीज़ कर सकती हूँ।”

How can I introduce my child to Indigenous culture and history?
How can I introduce my child to Indigenous culture and history? Source: iStockphoto / AnnaStills/Getty Images/iStockphoto

अगर कुछ गलत कहा या किया जाए तो क्या होगा?

लिवरमोर कहती हैं जब कोई भी नॉन-इंडिजिनस व्यक्ति किसी फर्स्ट नेशंस कल्चर और लोगों से जुड़ता है, तो कुछ गलत हो जाने का डर एकआम बात है और यह समझ में आता है।

“कुछ भी न करने से बेहतर है कि कोशिश की जाए।”

गलतियाँ करना सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा है। उदाहरण के लिए, अगर कोई फर्स्ट नेशंस व्यक्ति किसी इवेंट में बातचीत के दौरान आपकी कोई गलती बताता है, तो आप मदद के लिए उनसे सम्मान के साथ संपर्क कर सकते हैं।

लिवरमोर ने कहा, “उस बातचीत का इस्तेमाल करें और साथ मिलकर काम करें और कहें ‘अच्छा, मुझसे क्या गलती हुई और आप मुझे कैसे सपोर्ट कर सकते हैं?'... यह सीखने, भूलने और फिर से सीखने और उन बातचीत को शुरू करने के बारे में है।”

ऑस्ट्रेलिया में अपने नये जीवन में बसने के बारे में अधिक जानकारी और सुझावों के लिए Australia Explained पॉडकास्ट को सब्सक्राइब करें या फ़ॉलो करें।

क्या आपके कोई सवाल या टॉपिक आइडिया हैं? ईमेल करें australiaexplained@sbs.com.au

एसबीएस हिन्दी के सभी कार्यक्रम आप सुन सकते हैं शाम 5 बजे डिजिटल रेडियो, टीवी चैनल 305, एसबीएस ऑन डिमांड, या एसबीएस ऑडियो ऐप पर, या एसबीएस साउथ एशियन के यूट्यूब चैनल पर, या आप हमारी वेबसाइट से स्ट्रीम द्वारा हमें सुन सकतें है। आपको हमारे पॉडकास्ट एसबीएस हिन्दी पॉडकास्ट कलेक्शन पर भी मिल सकते हैं।


Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now