Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

GST: ऑस्ट्रेलिया से क्या सीख सकता है भारत

Vinod Mishra
Dr Vinod Mishra, Monash University Source: Supplied

भारत ने जीएसटी लागू कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के ठकीक 17 साल बाद. भारत में बड़ी हायतौबा मची है लेकिन जीएसटी को लेकर ऑस्ट्रेलिया इसी प्रक्रिया से गुजरा है. मोनाश यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले अर्थशास्त्री विनोद मिश्रा बता रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया के अनुभव से भारत क्या सीख सकता है.

Published

Updated

Source: SBS

Share this with family and friends

भारत ने जीएसटी लागू कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के ठकीक 17 साल बाद. भारत में बड़ी हायतौबा मची है लेकिन जीएसटी को लेकर ऑस्ट्रेलिया इसी प्रक्रिया से गुजरा है. मोनाश यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले अर्थशास्त्री विनोद मिश्रा बता रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया के अनुभव से भारत क्या सीख सकता है.

ऑस्ट्रेलिया में जीएसटी यानी गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स 1 जुलाई 2000 को लागू हुआ था. यानी भारत से ठीक 17 साल पहले. लेकिन इसके लिए ऑस्ट्रेलिया को भी राजनीतिक उथल पुथल के उसी दौर से गुजरना पड़ा था, जो सब भारत में हुआ. क्योंकि भारत में जीएसटी को पहली बार 80 के दशक में ही प्रस्तावित कर दिया गया था लेकिन होते होते 2017 आ गया.

तो ऑस्ट्रेलिया से भारत क्या सीख सकता है? मोनाश यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र पढ़ाने वाले डॉ. विनोद मिश्रा कहते हैं कि सबसे बड़ा सबक तो यह है कि जीएसटी के कारण उहापोह और उथल पुथल की यह स्थिति कुछ समय तक बनी रहेगी. वह कहते हैं, "ऑस्ट्रेलिया में साल 2000 में जीएसटी लागू हुआ और उसके बाद भी एक चुनाव इस बात पर लड़ा गया कि जीएसटी हटाया जाना चाहिए. लेकिन अब इसे हटाने की बात कोई नहीं करता बल्कि बढ़ाए जाने की बात होती है. तो भारत में भी ऐसा ही होगा."

Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now