SKIP TO MAIN CONTENT

Hindi Hamari Priya Bhasha

Hindi- English Teacher
Source: Getty Images

हिंदी हमारी प्रिय भाषा ही नहीं बल्कि जन भाषा, संपर्क भाषा और भारत में सबसे अधिक बोली और समझी जानेवाली भाषा तो है ही मगर विश्व में सर्वाधिक बोली जानेवाली भाषाओँ में अंग्रेजी और मंदारिन के बाद तीसरे नंबर पर आती है। हिंदी मॉरिशस , दक्षिण अफ्रीका , गयाना , सूरीनाम , फिजी और नेपाल में भी बोली जाती है।


Published

Updated

By Kumud Merani

Source: SBS



Skip to podcast episode content

हिंदी हमारी प्रिय भाषा ही नहीं बल्कि जन भाषा, संपर्क भाषा और भारत में सबसे अधिक बोली और समझी जानेवाली भाषा तो है ही मगर विश्व में सर्वाधिक बोली जानेवाली भाषाओँ में अंग्रेजी और मंदारिन के बाद तीसरे नंबर पर आती है। हिंदी मॉरिशस , दक्षिण अफ्रीका , गयाना , सूरीनाम , फिजी और नेपाल में भी बोली जाती है।


आपको यह जानकार हैरत होगी कि 'हिंदी" को ये नाम भी हिंदी से नहीं मिला है बल्कि सिंध की सिंधु नदी से ये व्याप्त हुआ। सिंधु शब्द फारसी में हिन्दू, हिंदी और फिर हिन्द बन गया। अरबी और फारसी साहित्य में हिन्द में बोली जानेवाली भाषा को ज़बान-ए-हिन्द कहा गया. भारत में हुकूमत करनेवाले अरबी और फारसी बोलने वालों ने दिल्ली और आगरा के इर्द गिर्द बोली जाने वाली भाषा को हिंदी का अर्थ दिया।

 

हिंदी की महानता तो ये है की आज वो दुनिया में सबसे तेज़ी से फैलने वाली भाषा है और बहुत लचीली है. हिंदी ने अपने आप में ४० से अधिक भाषाओँ के शब्द पिरो लिए हैं। ज़रा सोचिये तो कि रोज़ाना जीवन में हिंदी बोलते हुए हम अनायास ही कितने अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करते हैं। मिसाल के तौर पर ट्रैन, टैक्सी, टेबल , बस आदि।

 

हमने श्रोताओं से आग्रह किया की वो हमारे साथ फ़ोन पर जुड़कर टॉकबैक में हिस्सा लें और ऐसे शब्दों की जानकारी दें जो मूलतः अंग्रेजी के हैं मगर हम इन्हें हिंदी में जोड़ते चले जाते हैं। एक श्रोता ने कहा "जी माध्यम के ज़रिये आप हमारे साथ बात कर रही हैं- रेडियो! वह यह विचार तो आया ही नहीं।

क्या आप कुछ ऐसे अंग्रेजी शब्द बता सकते हैं जो  हिंदी में बिना झिझक इस्तेमाल होते हैं ?

 


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now