Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

दो भारतीय ऑस्ट्रेलियाई भाईयों ने लेमोनेड बेच कर जमा की बुशफायर से प्रभावित जानवरों के लिए रक़म

दो भारतीय ऑस्ट्रेलियाई भाइयों ने लेमोनेड बेच कर जमा की बुशफायर से प्रभावित जानवरों के लिए रक़म

क्रिसमस की छुट्टियों में जब 10 साल के सायरस गिल और 7 साल के नोआह गिल अपने माता पिता के साथ विक्टोरिया के रीजनल इलाके में गए तो आग की वजह से प्रभावित क़्वाला और कंगारुओं की कहानियों ने उनको कई मुश्किल सवालों से दो चार किया।

Published

Updated

By Jitarth Jai Bharadwaj

Source: SBS

Share this with family and friends

क्रिसमस की छुट्टियों में जब 10 साल के सायरस गिल और 7 साल के नोआह गिल अपने माता पिता के साथ विक्टोरिया के रीजनल इलाके में गए तो आग की वजह से प्रभावित क़्वाला और कंगारुओं की कहानियों ने उनको कई मुश्किल सवालों से दो चार किया।

ऑस्ट्रेलिया के इतिहास की सबसे भयानक बुशफायर (जंगल की आग) के कारण करोड़ों जानवरों की जान गई और लाखों को अब देखभाल की जरुरत है। 

धुंए और गर्मी की वजह से जानवरों के खतरें में होने की बात सुनकर दोनों भाइयों ने ठाना की वो वाइल्ड लाइफ की मदद करने के लिए काम करेंगें।

लेकिन बड़ा सवाल ये कि किया क्या जाए।

दो भारतीय ऑस्ट्रेलियाई भाइयों ने लेमोनेड बेच कर जमा की बुशफायर से प्रभावित जानवरों के लिए रक़म
Source: Supplied

उनके पिता सनी गिल कहते हैं कि छुट्टियों से लौटते समय कार में ये डिस्कशन होता रहा की हमारे पास क्या ऑप्शंस हैं।

काफी सोचने के बाद बच्चों ने तय किया कि क्यों ना 26 जनवरी ऑस्ट्रेलिया डे और भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी स्ट्रीट पर फण्ड रेजिंग की जाए।

साइरस ने अपने भाई को उसके फेवरेट खिलौनो को सेल पर लगाने के लिए राज़ी किया।

उन्होंने एसबीएस हिंदी से कहा, “अगर हम अपना फेवरेट खिलौना नहीं दे सकते तो इसका मतलब हम अपने मक़सद के लिए ईमानदार नहीं हैं।”
दो भारतीय ऑस्ट्रेलियाई भाइयों ने लेमोनेड बेच कर जमा की बुशफायर से प्रभावित जानवरों के लिए रक़म
Source: Supplied

सनी गिल बताते है कि नोआह और साइरस दोनों को आर्टइफेक्ट बनाने का शौक है, इसीलिए उन्होंने पूरा दिन लगा कर पत्थरों को इक्कठा कर उन्हें कलर किया, नैकलेस बनायें।

इन सब तैयारिओं के बाद माँ रज़िया गिल ने उनकी मार्केटिंग में मदद की।

न सिर्फ सोशल मीडिया पर उन्होंने लोगों से इस कोशिश का समर्थन करने की अपील की, बल्कि अपनी स्ट्रीट के आस पास पोस्टर भी लगा दिए।

दो भारतीय ऑस्ट्रेलियाई भाइयों ने लेमोनेड बेच कर जमा की बुशफायर से प्रभावित जानवरों के लिए रक़म
Source: Supplied

रज़िया बताती हैं की वे ऑस्ट्रेलिया में आयें रिफ्यूजी समुदाय के साथ काम करतीं हैं और अपने बच्चों को दूसरों की मदद के लिए प्रेरित करती हैं।

“उस दिन गर्मी बहुत थी इसलिए हमने करीब 5-6 बड़े जग लेमोनेड बना दिया, हमें उम्मीद थी कि बच्चों के आर्टवर्क के साथ एक गिलास ठंडा लेमोनेड खूब बिकेगा।”

26 जनवरी की सुबह 10 बजे पूरा परिवार अपने घर के सामने टेबल लगा कर सारा सामान ले कर जमा हो गया।

सनी बताते हैं कि लगातार 5 घण्टे तक लगातार अपनी मेकशिफ्ट दुकान से दोनों बच्चों ने 217 डॉलर इक्कठा किये।

इस रकम को दोनों जानवरों की देखभाल के लिए लगाना कहते थे इसलिए सनी गिल उन्हें लेकर ज़ू विक्टोरिया के दफ्तर गए और ये रकम वहां डोनेट कर दी।

अच्छा काम करने का नतीज़ा हमेशा अच्छा होता है और ये ही साइरस और नोआह के साथ भी हुआ। 

ज़ू विक्टोरिया की सीईओ जेनी ग्रे ने उन्हें पत्र लिख कर इस कोशिश के लिए धन्यवाद किया।

दो भारतीय ऑस्ट्रेलियाई भाइयों ने लेमोनेड बेच कर जमा की बुशफायर से प्रभावित जानवरों के लिए रक़म
दो भारतीय ऑस्ट्रेलियाई भाइयों ने लेमोनेड बेच कर जमा की बुशफायर से प्रभावित जानवरों के लिए रक़म Source: Supplied

उन्होंने ये भी वायदा किया कि ये रकम किन जानवरों की देखभाल के लिए खर्च होगी इस के बारे में वो पूरी जानकारी बच्चों को भेजेंगी।  

साइरस कहते हैं इस अनुभव से उनका अपने आप पर ना केवल भरोसा बढ़ गया है बल्कि ये भी समझ आया कि निस्वार्थ भाव से काम करने पर कितनी ख़ुशी मिलती है। 

Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now