मेलबर्न में भारतीय मूल के स्वास्थ्य कर्मियों के संगठन 'मेडिकल डॉक्टर्स एसोसिएशन एंड एलाइड हेल्थ' (IMDA) ने स्वास्थ्य उद्योग के विविध क्षेत्रों में काम करने वाले स्वास्थ्य पेशेवरों को एक मंच पर लाने के लिए अपना पहले ''मीट एंड ग्रीट'' कार्यक्रम का आयोजन किया। संगठन का लक्ष्य विभिन्न आउटरीच कार्यक्रमों और पहलों के माध्यम से समुदाय की सेवा करना है।
''मीट एंड ग्रीट'' कार्यक्रम में विक्टोरिया में भारत के कौंसल जनरल डा सुशील कुमार के अलावा विक्टोरिया पार्लियामेंट के लिये मेल्टन के निर्वाचित सदस्य स्टीव मैग्घी भी उपस्थित थे। दोनों ही गणमान्य अथितियों ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना करते हुये दोनों देशों के बीच गहरे सम्बन्धों की बात की।
संगठन ने इस कार्यक्रम में होली के त्योहार को मनाने के लिये एक क्रूज का आयोजन किया।

वर्तमान में डा पल्लवी शर्मा और डा मनन चड्ढा के अलावा डा अनिल अस्थाना, डा राजी नायर, डा अनु प्रकाश, डा विपिन व्यास, डा भौमिक शाह, ड़ बोस्की शाह. ड़ मीनाक्षी तोमर, डा मंजरी नायर. डा विशाल पािल.डा आशीष पानीग्रहीऔर डा कृनाल मोरी इस संगठन के सक्रिय सदस्य हैं।
***
हर दिन शाम 5 बजे SBS Hindi पर हमारा कार्यक्रम सुनें और हमें Facebook और TwitterX पर फॉलो करें





