Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

23 नवंबर से खुल जाएगी विक्टोरिया-NSW सीमा

NSW Police officers check cars crossing from Victoria into New South Wales (NSW) at a border check point in the NSW-Victoria border town of Albury.
NSW Police officers check cars crossing from Victoria into New South Wales (NSW) at a border checkpoint in the NSW-Victoria border town of Albury. Source: AAP Image/Lukas Coch

न्यू साउथ वेल्स ने विक्टोरिया से लगती सीमा को खोलने का फैसला किया है।


Published

By एसबीएस हिंदी

Source: SBS


Share this with family and friends


न्यू साउथ वेल्स ने विक्टोरिया से लगती सीमा को खोलने का फैसला किया है।


23 नवंबर से न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के लोग एक दूसरे के यहां आ जा सकेंगे। न्यू साउथ वेल्स की प्रीमियर ग्लैडिस बेरेजिकलियान ने इसे के सोच-समझकर उठाया गया खतरा बताते हुए कहा है कि 23 नवंबर से राज्य की सीमाएं खोल दी जाएंगी।


 

मुख्य बातेंः

  • न्यू साउथ वेल्स ने विक्टो्रिया से लगी सीमा खोलने का फैसला किया है।
  • 23 नवंबर से दोनों राज्यों में आने जाने पर कोई रोक नहीं होगी।
  • न्यू साउथ वेल्स ने ऑस्ट्रेलिया के सभी राज्यों से आने जाने पर लगी पाबंंदी हटा दी है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सलाह पर ही यह फैसला किया गया है।

सुनिए, प्रीमियर ग्लैडिस बेरेजिकलियान ने क्या कहाः

NSW Premier Gladys Berejiklian and Federal Minister for Population, Cities and Urban Infrastructure Alan Tudge during the official opening of the NorthConnex
NSW Premier Gladys Berejiklian and Federal Minister for Population, Cities and Urban Infrastructure Alan Tudge during the official opening of the NorthConnex Source: AAP Image/Dean Lewins

सुश्री बेरेजिकलियान ने कहा, “23 नवंबर आधी रात से न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के बीच आने-जाने पर कोई रोक नहीं होगी।”

प्रीमियर बेरेजिकलियान ने कहा कि लॉकडाउन के कारण विक्टोरिया अपने यहां से कोविड-19 को खत्म करने में कामयाब हो गया लगता है।

विक्टोरिया में लगातार पांच दिन से कोरोनावायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

न्यू साउथ वेल्स में बीती रात तक 3 नए मामले दर्ज हुए हैं, जो स्थानीय लोगों के संपर्क से आए हैं। इसके अलावा छह लोग ऐसे संक्रमित पाए गए हैं जो विदेशों से आए हैं।

न्यू साउथ वेल्स देश का पहला ऐसा राज्य है जहां पूरे देश के लोगों के आने पर पाबंदी हटा ली गई है।

ऑस्ट्रेलिया में लोगों को एक-दूसरे से कम से कम 1.5 मीटर की दूरी बनाए रखनी चाहिए. लोगों के जमा होने की संख्या की सीमा जानने के लिए अपने क्षेत्र में लागू प्रतिबंधों को देखें.

यदि आप सर्दी या बुखार के लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो घर पर रहें और अपने डॉक्टर को कॉल करके जांच कराने की व्यवस्था करें. या 1800 020 080 पर कोरोनावायरस हेल्थ इंफॉर्मेशन हॉटलाइन से संपर्क करें.

कोरोना वायरस से संबंधित समाचार और सूचनाएं 63 भाषाओं में https://sbs.com.au/coronavirus पर उपलब्ध हैं.

कृपया अपने राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देश देखें. न्यू साउथ वेल्सविक्टोरियाक्वींसलैंडवैस्टर्न ऑस्ट्रेलियासाउथ ऑस्ट्रेलियानॉर्दर्न टैरीटरीएसीटीतस्मानिया

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now