आस्ट्रेलिया दुनिया भर में बहुभाषीय देशों में से एक है लेकिन जडरूरी नहीं है कि अधिकतर लोग अँग्रेजी के अलावा कोई दूसरी भाषा भी बोल रहे हों।SBS और Community Langugaes Australia ने मिल कर आस्ट्रेलियन बच्चों में दूसरी भाषा सीखने के प्रति उत्साह जागे इसलिये एक प्रतियोगिता आयोजित की है।
CLA एक संस्था है जो 1000 से भी अधिक भाषाओं का प्रतिनिधित्व करती है।
CLA के अन्दर देश भर में, स्कूल के समय के भाद भाषा प्रोग्राम आते हैं जिसमें 69 भाषाओं के लिये प्राइमरी से 10वीं तक और 42 भाषाओं के लिये 11वीं और 12वीं तक की पढ़ाई उपलब्ध है।
CLA डायरेक्टर Stefan Romaniw कहते हैं कि उनके भाषा प्रोग्राम में एक लाख से अधिक छात्र हैं।
ऱाष्ट्रीय भाषा प्रतियोगिता बच्चों को भाषा सीखने के लिये प्रोत्साहित करती है।
इस प्रतियोगिता में छोटे बच्चों के लिये ड्राईग प्रतियोगिता है और फ्राइमरी और हाई स्कूल के बच्चे दूसरी भाषा में लिख कर इस प्रतियेगिता में भाग ने सकते हैं।
इस पहली SBS राष्ट्रीय भाषा प्रतियोगिता की शुरूवात 20 जून से है औक अन्तिम तारीख 29 जुलाई है।
इस प्रतियोगिता का विषय है - भाषा सीखना आपके लिये क्या मायने रखता है।
अक्टूबर में छह विजेयताओं को सिडनी में पुरस्कार दिया जायेगा ।




