विपक्ष के नेता बिल शॉर्टन और प्रधानमंत्री मेलकम टर्नबुल, सिडनी में अपने अपने चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे.लेकिन पूरे एजेंडा पर छाया रहा सुपरन्युवेशन का विषय.
सरकार पर उनके ही सांसदों और समर्थकों का दबाब बना हुआ है रिटार्यरमेन्ट अकाउंट को लेकर कि १.६ मिलियन से ऊपर के अकाउंट पर टैक्स सीमा लगाई जाये. सीनियर्स संगठन भी कह रहे है कि उन्हें इन बदलावों पर चिंता है लेकिन, प्रधान मंत्री ने इस बात पर जोर डाल केर कहा कि योजना में कोई भी बदलाव नहीं होगा.
विपक्ष के नेता बिल शॉर्टन का कहना है कि ऑस्ट्रेलियाई जनता को यह अधिकार है कि वह सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल करे.उन्होंने कोलीशन को सुपरन्येसन पर उनकी योजना और प्लान को विस्तार से बताने के लिए कहा.
Share




