Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

सिडनी में कोड़ों की मार और रंगों की बौछार से ऐसे मनी होली

Holi - the Indian Festival of Colours
Source: Vivek Kumar/SBS

सिडनी में कोड़े-मार होली मनाई गई. महिलाओं ने जमकर पुरुषों पर कोड़े बरसाए और बदले में पुरुषों ने पानी और रंगों से बदले लिए. देखिए, अद्भुत नजारा...


Published

Updated

By विवेक आसरी

Source: SBS



Share this with family and friends


सिडनी में कोड़े-मार होली मनाई गई. महिलाओं ने जमकर पुरुषों पर कोड़े बरसाए और बदले में पुरुषों ने पानी और रंगों से बदले लिए. देखिए, अद्भुत नजारा...


सिडनी के स्टैनवेल पार्क में रविवार को दृश्य कुछ ऐसा था कि पुरुष आगे आगे भाग रहे थे और महिलाएं कोड़े लिए उनके पीछे पीछे. जहां फंसे वहीं सटाक. हालांकि पुरुषों को भी जैसे ही मौका मिला उन्होंने पानी और रंगों से खूब बदला उतारा. हरियाणा की इस कोड़ा मार होली को परंपरागत तरीके से मनाया असोसिएशंस ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया ने, सिडनी में.

असोसिएशन के अध्यक्ष सेवा सिंह बताते हैं कि यह पारंपरिक होली परंपराओं को जिंदा रखने और उन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश है.

Holi - the Indian Festival of Colours
Source: Vivek Kumar/SBS

उन्होंने कहा, “हम ऐसे ही होली मनाते हुए बड़े हुए हैं. और हम उस परंपरा को जिंदा रखना चाहते हैं. लेकिन हमारे बच्चों को पता ही नहीं था कि कोड़ों के साथ भी होली मनाई जा सकती है. इसलिए हमने ऐसी होली का आयोजन किया.”

आयोजन का यह मकसद सफल भी हुआ. बड़ी संख्या में युवा और बच्चे होली मनाने और देखने पहुंचे. 12 साल के सोहम बतरा को खूब मजा आया.

विक्रम बतरा अंग्रेजी में बताते हैं, “महिलाएं पुरुषों को कोड़े लगाती हैं. मुझे भी एक कोड़ा लगा. बड़ा मजा आया.”

Holi - the Indian Festival of Colours
Source: Vivek Kumar/SBS

होली भारत का त्योहार है. होली रंग और गुलाल का त्योहर है. लेकिन होली पानी और पिचकारी का त्योहार भी है. दर्जनों तरह की होली मनती है. कहीं रंग से तो कहीं गुलाल से. कहीं फूलों से तो कहीं मिट्टी से. होली पर लठ भी चलते हैं और कोड़े भी.

Holi - the Indian Festival of Colours
Source: Vivek Kumar/SBS

हरियाणा में इस त्योहार को फाग कहते हैं. और फाग पर खेलने का अनोखा अंदाज होता है कोड़ों के जरिए. महिलाएं, खासकर पत्नियां और भाभियां पुरुषों को कोड़ों से पीटती हैं. ये कोड़े आमतौर पर दुपट्टों से बनाए जाते हैं और भिगो लिए जाते हैं. तब बदन पर करारे पड़ते हैं

Holi - the Indian Festival of Colours
Source: Vivek Kumar/SBS

.

अगर किसी को इस संस्कृति का पता ना हो तो डर भी जाए. तीन-तीन चार-चार महिलाएं एक पुरुष पर कोड़े बरसाती दिखें या पुरुष किसी महिला को उठाकर पानी में गोते लगवाते दिखें तो अनजान लोगों को अजीब तो लगेगा. लेकिन सेवा सिंह बताते हैं कि यहां किसी को चोट पहुंचाने की किसी की मंशा नहीं होती. यह सिर्फ एक खेल है.

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now