SKIP TO MAIN CONTENT

विक्टोरिया लोकल काउन्सिल के चुनाव : आपके अधिकार और जिम्मेदारियाँ

understanding-local-council-election-2020
Source: VEC

विक्टोरिया में स्थानीय निकाय यानि सिटी काउंसिल के चुनाव अक्टूबर के अंतिम शनिवार को होने हैं। चुनाव में उम्मीदवार और मतदाताओं के अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझना बेहद ज़रुरी है, क्योंकि नियमों का पालन ना करने पर जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।


Published

Updated

By Jitarth Jai Bharadwaj

Source: SBS


Skip to podcast episode content

विक्टोरिया में स्थानीय निकाय यानि सिटी काउंसिल के चुनाव अक्टूबर के अंतिम शनिवार को होने हैं। चुनाव में उम्मीदवार और मतदाताओं के अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझना बेहद ज़रुरी है, क्योंकि नियमों का पालन ना करने पर जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।


मेलबर्न  स्थित वकील मोलिना स्वरुप अस्थाना बताती हैं कि सिटी काउंसिल चुनावों में मतदान कर सकने के लिए आपका नाम मतदाता सूची में अवश्य होना चाहिए। 

उन्होंने एसबीएस हिंदी को बताया कि दो स्थितियों में आपका नाम स्वतः ही मतदाता-सूची में शामिल हो जाता है। 

१ - "यदि आपका नाम राज्य एवं संघीय मतदाता सूची में आपके वर्तमान पते के साथ अंकित है

२ - यदि आप काउंसिल के सम्पत्ति अभिलेखों में सम्पत्ति के पहले या दूसरे नामित व्यक्ति/स्वामी हैं

साथ ही चुनाव में उम्मीदवार के रूप में भाग लेने के लिए आपका उस काउंसिल क्षेत्र में निवास करना अनिवार्य होता है।"

मोलिना कहती हैं कि ऐसे लोगों के लिए जिनकी सम्पत्ति किसी काउंसिल क्षेत्र में है, किंतु वे नगरपालिका सीमा से बाहर रहते हैं चुनावों में मतदान करना वैकल्पिक/स्वैच्छिक है। 

इसके अलावा मतदाता सूची में मौजूद सभी लोगों को मतदान अनिवार्य है, ऐसा न करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है। 

 

 

 

 


Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now