एक नए राष्ट्रीय सर्वेक्षण में यह सामने आया है कि बहुत सी प्रवासी महिलाओं ने अपने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का अनुभव किया है, लेकिन वे इन मामलों को रिपोर्ट करने से डरतीं हैं। न्यू साउथ वेल्स यूनियन्स ने प्रवासी पृष्ठभूमि की 3,388 महिलाओं से साक्षात्कार किया, जिनमें से अधिकांश महिला श्रमिक अस्थायी वीज़ा पर थीं। इन महिलाओं में से 75 प्रतिशत का कहना है कि उन्होंने उत्पीड़न की घटनाओं की रिपोर्ट नहीं की, क्योंकि उन्हें प्रतिशोध का डर था। विशेषज्ञों का कहना है कि इन श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण सुधारों की आवश्यकता है।
एसबीएस हिन्दी के सभी कार्यक्रम आप सुन सकते हैं शाम 5 बजे डिजिटल रेडियो, टीवी चैनल 305, एसबीएस ऑन डिमांड, या एसबीएस ऑडियो ऐप पर, या एसबीएस साउथ एशियन के यूट्यूब चैनल पर, या आप हमारी वेबसाइट से स्ट्रीम द्वारा हमें सुन सकतें है। आपको हमारे पॉडकास्ट एसबीएस हिन्दी पॉडकास्ट कलेक्शन पर भी मिल सकते हैं।





