अमरोहा के राजीव कुमार प्रजापति के परिवार की चौथी पीढ़ी तबला और अन्य भारतीय वाद्य यंत्र बनाने में जुटी हुई है। उनके हाथों में लकड़ी का एक साधारण टुकड़ा भी ऐसा रूप ले लेता है कि उसकी थाप सुनते ही मन मोहित हो जाता है। नीम, आम, शीशम और अन्य लकड़ियों के टुकड़ों से वे इस शिल्प की शुरुआत करते हैं। यह काम अत्यंत धैर्य और मेहनत मांगता है, क्योंकि एक छोटी सी चूक भी पूरी मेहनत को बिगाड़ सकती है।
एसबीएस हिन्दी के सभी कार्यक्रम आप सुन सकते हैं शाम 5 बजे डिजिटल रेडियो, टीवी चैनल 305, एसबीएस ऑन डिमांड, या एसबीएस ऑडियो ऐप पर, या एसबीएस साउथ एशियन के यूट्यूब चैनल पर, या आप हमारी वेबसाइट से स्ट्रीम द्वारा हमें सुन सकतें है। आपको हमारे पॉडकास्ट एसबीएस हिन्दी पॉडकास्ट कलेक्शन पर भी मिल सकते हैं।
Share





