SKIP TO MAIN CONTENT

3 साल की बेटी के पिता की मेलबर्न सड़क हादसे में मौत

25 साल के भूपिंदर सिंह की पिछले हफ्ते मेलबर्न में एक सड़क हादसे में मौत हो गई।

booby
भूपिंदर सिंह पंजाब के नवांशहर के रहने वाले थे। Source: Supplied

2 min read

Published

By एसबीएस हिंदी


Skip to article content

भूपिंदर सिंह 28 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे घर जा रहे थे जब उनकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई। मौके पर पहुंचे स्वास्थकर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे।


मुख्य बातेंः

  • पिछले हफ्ते मेलबर्न में हुए एक बाइक हादसे में भूपिंदर सिंह की मौत हो गई।
  • 25 साल के सिंह आठ साल पहले स्टूडेंट वीसा पर ऑस्ट्रेलिया आए थे।
  • वह अपने पीछे पत्नी और तीन साल की बेटी छोड़ गए हैं।

 पंजाब के नवांशहर के रहने वाले भूपिंदर सिंह आठ साल पहले स्टूडेंट वीसा पर ऑस्ट्रेलिया आए थे। उन्हें इसी साल जनवरी में पीआर मिली थी।

पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है.

सिंह अपने पीछे पत्नी और तीन साल की बेटी छोड़ गए हैं। उनके बड़े भाई न्यू जीलैंड के वेलिंगटन में रहते हैं।

परिवार की मदद के लिए समुदाय धन जमा कर रहा है।

ऑस्ट्रेलिया में लोगों को एक-दूसरे से कम से कम 1.5 मीटर की दूरी बनाए रखनी चाहिए. लोगों के जमा होने की संख्या की सीमा जानने के लिए अपने क्षेत्र में लागू प्रतिबंधों को देखें.

यदि आप सर्दी या बुखार के लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो घर पर रहें और अपने डॉक्टर को कॉल करके जांच कराने की व्यवस्था करें. या 1800 020 080 पर कोरोनावायरस हेल्थ इंफॉर्मेशन हॉटलाइन से संपर्क करें.

कोरोना वायरस से संबंधित समाचार और सूचनाएं 63 भाषाओं में https://sbs.com.au/coronavirus पर उपलब्ध हैं.

कृपया अपने राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देश देखें. न्यू साउथ वेल्सविक्टोरियाक्वींसलैंडवैस्टर्न ऑस्ट्रेलियासाउथ ऑस्ट्रेलियानॉर्दर्न टैरीटरीएसीटीतस्मानिया

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now