SKIP TO MAIN CONTENT

विक्टोरिया के प्रीमियर डेनियल ऐंड्रयूज गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती

विक्टोरिया के प्रीमियर डेनियल ऐंड्र्यूज को तैयार होते वक्त गिर जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

AndrewsPremier Daniel Andrews said his government recognised the profound failures of the current system and was committing to implementing all of the recommendations.
Source: Getty

1 min read

Published

By एसबीएस हिंदी


Skip to article content

प्रीमियर के स्टाफ ने बताया कि आज सुबह तैयार होते वक्त डेनियल ऐंड्र्यूज गिर गए थे। हालांकि उन्हें सिर में चोट नहीं लगी है। लेकिन अधिकारियों ने इसे चिंताजनक बताया है।


मुख्य बातेंः

  • आज सुबह तैयार होते वक्त डेनियल ऐंड्र्यूज गिर गए थे।
  • उन्हें सिर में चोट नहीं लगी है। लेकिन अधिकारियों ने इसे चिंताजनक बताया है।
  • उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी जांच की जा रही है।

डेप्युटी प्रीमियर जेम्स मेरलिनो ने मीडिया को बताया, “जब वह काम के लिए तैयार हो रहे थे तो गिर गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है जहां एक्स रे किए जा रहे हैं। लेकिन सिर पर कोई चोट नहीं है।”

“वह ठीक हैं और जल्द लौट आएंगे।”

विपक्ष के नेता माइकल ओ ब्रायन ने ट्विटर पर उनके लिए कामना संदेश पोस्ट किया।

उन्होंने लिखा, “उम्मीद है कुछ गंभीर नहीं है। वह जल्दी स्वस्थ हों।”

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now