केंद्र सरकार का आदेश: ऑस्ट्रेलियाई विदेश यात्रा न करें

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार सुबह कहा कि ऑस्ट्रेलियाई विदेश न जाएं।

Prime Minister Scott Morrison speaks to the media in Sydney, Sunday, March 15, 2020. (AAP Image/Joel Carrett) NO ARCHIVING

Prime Minister Scott Morrison has announced new restrictions on pubs and clubs, restaurants and gyms. Source: AAP

केंद्र सरकार ने देश के इतिहास में पहली बार पूरी दुनिया में यात्रा पर प्रतिबंध लागू किया है.

ऑस्ट्रेलियाई लोगों को विदेश यात्रा न करने का आदेश दिया गया है।

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार को घोषणा की कि यात्रा सलाह को पूरी दुनिया के लिए स्तर चार में अपग्रेड किया गया है।

उन्होंने कहा, "विदेश ना जाएं। यह बहुत स्पष्ट निर्देश है। जो स्कूल की छुट्टियों में विदेश जाने की सोच रहे हैं, उस पर अब प्रतिबन्ध है। विदेश ना जाएं।"

मंगलवार 17 मार्च, दोपहर के बाद केवल उन लोगों को अपना परीक्षण कराने की सलाह दी जाती है जो कि हाल ही में विदेश यात्रा से आए हैं या फिर कोविड-19 से संक्रमित किसी शख्स के संपर्क में आए हैं और 14 दिन के अंदर किसी तरह के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं।

कोरोनावायरस के लक्षण कई तरह के हो सकते हैं जिनमें हल्का बीमार महसूस करने से लेकर निमोनिया तक की बीमारी शामिल है।

केंद्र सरकार की वेबसाइट के मुताबिक इन लक्षणों में बुखार, खांसी, गले की खराश, थकान और सांस लेने में परेशानी शामिल हो सकती है।

अगर आपको लगता है कि आप कोविड-19 वायरस के संपर्क में आए हैं, तो अपने डॉक्टर को कॉल कीजिए लेकिन उनके पास जाए नहीं।

या फिर नैशनल कोरोनावायरस हेल्थ इन्फॉर्मेशन हॉटलाइन नंबर 1800 020 080 पर संपर्क करें।

अगर आपको सांस लेने में तकलीफ है या फिर आप किसी स्वास्थ्य संबंधी आपात समस्या का अनुभव करते हैं तो 000 पर कॉल करें।

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


2 min read

Published

Updated

By SBS Hindi

Source: SBS



Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now