मेलबर्न के एक शॉपिंग सेंटर में जाने वाले लोगों को चेतावनी जारी

मेलबर्न में कोविड-19 के मामलों में बढ़त के खतरे के बीच एक पूरे शॉपिंग सेंटर को हाई अलर्ट किया गया है।

People line up to be tested for COVID-19 at the Sunbury Respiratory Clinic in Melbourne.

People line up to be tested for COVID-19 at the Sunbury Respiratory Clinic in Melbourne. Source: AAP

अधिकारियों ने कहा है कि जो कोई भी मेलबर्न के नॉर्थ वेस्ट में शॉपिंग सेंटर में गया हो, उसे तुरंत कोरोनावायस का टेस्ट कराना चाहिए।


मुख्य बातेंः

  • जो भी 5 फरवरी को दोपहर बाद 3.40 से 4.30 बजे के बीच सनबरी स्क्वेयर शॉपिंग सेंटर गया हो, उसे फौरन अपना कोविड टेस्ट कराना चाहिए.
  • हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ऐसा सिर्फ ऐहतियातन किया जा रहा है।
  • हॉलिडे इन होटल में एक मेहमान और एक कर्मचारी को बुधवार को कोरोना पॉजीटिव पाया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार देर शाम एक चेतावनी जारी की कि जो भी 5 फरवरी को दोपहर बाद 3.40 से 4.30 बजे के बीच सनबरी स्क्वेयर शॉपिंग सेंटर गया हो, उसे फौरन अपना कोविड टेस्ट कराना चाहिए और नेगेटिव रिजल्ट आने तक एकांतवास में रहना चाहिए।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ऐसा सिर्फ ऐहतियातन किया जा रहा है।

होटल क्वॉरन्टीन का एक कर्मचारी शहर के कई बाजारों में गया था जिसके बाद ये चेतावनी जारी की जा रही है।"

सनबरी शॉपिंग सेंटर में अगर कोई शाम के उस एक घंटे के अलावा गया हो, उसे किसी तरह का खतरा नहीं है।

मेलबर्न के एयरपोर्ट के पास हॉलिडे इन होटल में एक मेहमान और एक कर्मचारी को बुधवार को कोरोना पॉजीटिव पाया गया। इसके साथ ही इस होटल से जुड़े पॉजीटिव मामलों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

इनमें तीन कर्मचारी, दो मेहमान और एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं।

People in Australia must stay at least 1.5 metres away from others. Check your jurisdiction's restrictions on gathering limits.

If you are experiencing cold or flu symptoms, stay home and arrange a test by calling your doctor or contact the Coronavirus Health Information Hotline on 1800 020 080. News and information is available in 63 languages at sbs.com.au/coronavirus.

Please check the relevant guidelines for your state or territory: NSWVictoriaQueenslandWestern AustraliaSouth AustraliaNorthern TerritoryACTTasmania.


Share

2 min read

Published

Source: AAP, SBS




Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now

मेलबर्न के एक शॉपिंग सेंटर में जाने वाले लोगों को चेतावनी जारी | SBS Hindi