SKIP TO MAIN CONTENT

चार पुलिस अफसरों को ट्रक से कुचलने के मामले में मोहिंदर सिंह को 22 साल की कैद

भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर मोहिंदर सिंह को विक्टोरिया पुलिस के चार अफसरों को अपनी गाड़ी से कुचलने और अन्य आरोपों में 22 साल की कैद सुनाई गई है।

Mohinder Singh (file image)
Truck driver Mohinder Singh had been using and trafficking drugs in the lead up to the fatal crash. (AAP) Source: AAP

2 min read

Published

By एसबीएस हिंदी


Skip to article content

विक्टोरिया के सुप्रीम कोर्ट ने मोहिंदर सिंह को बुधवार को सजा सुनाई।

सिंह पर लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए जान लेने के चार मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा नशीली दवाओं की तस्करी और नशीली दवा रखने के भी आरोप थे। सिंह ने अपना गुनाह कबूल किया था जिसके बाद अदालत ने सजा सुनाई।


मुख्य बातेंः

  • भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर मोहिंदर सिंह को विक्टोरिया पुलिस के चार अफसरों को अपनी गाड़ी से कुचलने और अन्य आरोपों में 22 साल की कैद सुनाई गई है।
  • घटना अप्रैल की है जब मेलबर्न के पास ईस्टर्न हाईवे पर एक अन्य गाड़ी की जांच करते हुए चार पुलिस अफसरों पर एक ट्रक चढ़ गया था।
  • हादसे में चारों पुलिस अफसरों, लीडिंग सीनियर कॉन्सटेबल लिनेट टेलर, सीनियर कॉन्सटेबल केविन किंग और दो कॉन्सटेबल ग्लेन हंफ्रीज और जॉश प्रेस्टनी की जान चली गई थी।

यह मामला पिछले साल अप्रैल का है जब मेलबर्न के पास ईस्टर्न हाईवे पर एक अन्य गाड़ी की जांच करते चार पुलिस अफसरों पर एक ट्रक चढ़ गया था।

उस हादसे में चारों पुलिस अफसरों लीडिंग सीनियर कॉन्सटेबल लिनेट टेलर, सीनियर कॉन्सटेबल केविन किंग और दो कॉन्सटेबल ग्लेन हंफ्रीज और जॉश प्रेस्टनी की जान चली गई थी।

Mohinder Singh (file image)
Truck driver Mohinder Singh had been using and trafficking drugs in the lead up to the fatal crash. (AAP) Source: AAP

विक्टोरिया पुलिस के इतिहास में इस सबसे घातक घटना के बाद मोहिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। अदालत को बताया गया कि हादसे के वक्त मोहिंदर सिंह नशे में था।

हादसे पर टिप्पणी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ऑफ विक्टोरिया के जस्टिस पॉल कॉगलन ने कहा कि उन्होंने हाईवे पर मोहिंदर सिंह के ट्रक की वीडियो देखी है जो कि कई जगह हाड़ कंपा देने वाली थी।

जस्टिस कॉगलन ने कहा, “पुलिस अफसरों के पास कोई मौका ही नहीं था।”

मोहिंदर सिंह को 22 साल की सजा सुनाई गई है और परोल के लिए वह साढ़े अट्ठारह साल की सजा के बाद ही योग्य हो पाएगा।

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter

Readers seeking support with mental health can contact Lifeline on 13 11 14 or Beyond Blue on 1300 22 4636. More information is available at lifeline.org.au and Beyondblue.org.au


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now