SKIP TO MAIN CONTENT

पासपोर्ट जारी करने से पहले सोशल मीडिया अकाउंट्स खंगालेगी उत्तराखंड पुलिस

भारत के एक राज्य की पुलिस अब पासपोर्ट अप्लाई करने वालों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच करेगी।

Indian Passport
An Indian Passport Source: SBS Radio

2 min read

Published

By एसबीएस हिंदी


Skip to article content

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने गुरुवार को कहा कि पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने वाले लोगों के व्यवहार की जांच जरूरी है ताकि सोशल मीडिया के बढ़ते गलत इस्तेमाल को रोका जा सके।


मुख्य बातेंः

  • उत्तराखंड की पुलिस अब पासपोर्ट अप्लाई करने वालों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच करेगी।
  • पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच को वेरिफिकेशन की प्रक्रिया का हिस्सा बनाने का फैसला किया है।
  • इस बारे में राज्य के आला पुलिस अफसरों की बैठक में फैसला लिया गया।

 

उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच को वेरिफिकेशन की प्रक्रिया का हिस्सा बनाने का फैसला किया है।

इस बारे में राज्य के आला पुलिस अफसरों की बैठक में फैसला लिया गया।

इस फैसले को सही ठहराते हुए पुलिस महानिदेशक ने कहा कि वह पासपोर्ट कानून में पहले से मौजूद एक नियम के पक्ष में ही बोल रहे हैं ना कि कुछ नया लागू कर रहे हैं

उन्होंने कहा, “पासपोर्ट कानून में एक नियम है कि ऐसे किसी व्यक्ति को पासपोर्ट नहीं जारी किया जा सकता, जो देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो। मैं बस उस नियम को लागू करने के पक्ष में बोला हूं।”

कुमार ने कहा कि वह संविधान द्वारा परिभाषित किसी भी राष्ट्र विरोधी गतिविधि के खिलाफ हैं।

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now