सिडनी स्थित डा ऱामानन्द कामथ को इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया डे पर पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा और योगदान के लिये 'मेडल ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया'(OAM) से सम्मानित किया गया है। 80 से 90 के दशक के बीच वह वेस्टमीड चिल्डरन हॉस्पिटल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रमुख और ऑस्ट्रेलियन सोसाइटी फॉर पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड न्यूट्रीशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस पॉडकास्ट में वह इस विषय पर बात करते हुये बताते हैं कि किस घटना ने उन्हें चिकित्सा के इस क्षेत्र में आने की प्रेरणा दी।
हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनें और हमें Facebook और TwitterX पर फ़ॉलो करें.
Share





