Key Points
- ऑस्ट्रेलिया में साइकिल चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है।
- साइकिल इंफ्रास्टक्चर में बाइक पथ, ट्रेल्स और बाइक लेन शामिल हैं।
- साइकिल चलाने में शामिल होने के कई अवसर हैं, जैसे स्थानीय सामुदायिक राइडिंग समूहों या खेल साइकिलिंग संगठनों के माध्यम से।

साइकिल को सुरक्षित तरीके से चलाने के बारे में जागरूक होना महत्वपूर्ण है।
क्रिस्टीना न्यूबॉयर पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में पीपल ऑन बाइसिकल की प्रबंध निदेशक हैं।
वह कहती हैं, "अपनी बाइक को जानें और उसे सुरक्षित सवारी की स्थिति में रखें। अपनी बुनियादी सुरक्षित सवारी की आदतों को सुधारें: अपनी बाइक पर नियंत्रण रखें, ब्रेक लगाना, गियर का उपयोग करना, आपातकालीन स्टॉपिंग करना, अपने आगे और पीछे स्कैन करना और संकेत देना सीखें।"
चूँकि हम कार-केंद्रित दुनिया में रहते हैं, इसलिए मेरा सुझाव है कि राइड करते समय यह मान लें कि आपके आस-पास के दूसरे लोग आपको नहीं देख पा रहे हैं । तो आप उसी हिसाब से सुरक्षित रहते हुये राइड करें।Christina Neubauer, People on Bicycles

सड़क यातायात और साइकिल चलाने के नियमों को समझना महत्वपूर्ण है।
इसमें दुर्घटना की स्थिति में खुद को बचाने के लिए हमेशा साइकिल हेलमेट पहनना शामिल है।
वेडे सुचोडोल्स्की जो साइकिल नेटवर्क में राइडर सेवा समन्वयक हैं, उनके अनुसार,
“ऑस्ट्रेलिया दुनिया के उन पहले देशों में से एक था जिसने हेलमेट को अनिवार्य बनाया। आपको हमेशा इसे पहनना चाहिए और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो जुर्माना काफी ज़्यादा हो सकता है। रात में और खराब मौसम की स्थिति में, आपकी बाइक पर ऐसी लाइट होनी चाहिए जो 200 मीटर दूर से दिखाई दे।
“कानून कहता है कि आपको हमेशा लाल बत्ती और स्टॉप साइन पर रुकना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के ज़्यादातर राज्यों में वयस्कों को फुटपाथ पर सवारी करने से प्रतिबंधित किया गया है, लेकिन बच्चे आमतौर पर ऐसा कर सकते हैं। और अपने हाथ में फ़ोन लेकर न चलें, हालाँकि, हेडफ़ोन के साथ फ़ोन का इस्तेमाल करना कानूनी है।”

ऑस्ट्रेलिया में साइकिल चलाने के बारे में अधिक जानकारी के लिए, इन वेबसाइटस् को देखें:
ऑस्ट्रेलिया में बसने के बारे में अधिक मूल्यवान जानकारी और सुझावों के लिए ऑस्ट्रेलिया एक्सप्लेन्ड पॉडकास्ट की सदस्यता लें या उसका अनुसरण करें।
क्या आपके पास कोई प्रश्न या विषय विचार है? हमें australiaexplained@sbs.com.au पर एक ईमेल भेजें
एसबीएस हिन्दी के सभी कार्यक्रम आप सुन सकते हैं शाम 5 बजे डिजिटल रेडियो, टीवी चैनल 305, एसबीएस ऑन डिमांड, या एसबीएस ऑडियो ऐप पर, या एसबीएस साउथ एशियन के यूट्यूब चैनल पर, या आप हमारी वेबसाइट से स्ट्रीम द्वारा हमें सुन सकतें है। आपको हमारे पॉडकास्ट एसबीएस हिन्दी पॉडकास्ट कलेक्शन पर भी मिल सकते हैं।






