मुख्य बातें
- ड्रेस कोड किसी इवेंट का माहौल बनाने में मदद करते हैं।
- अगर आपको ड्रेस कोड के बारे में पक्का नहीं पता, तो होस्ट से पूछ लें।
- ‘'ब्लैक टाई' सबसे औपचारिक ड्रेस कोड है जो हम ऑस्ट्रेलिया में देख सकते हैं।
- ‘कैजुअल’ ड्रेसिंग इसका विपरीत है, यहां डेनिम स्वीकार्य है।
- हमारे यहां ड्रेस कोड क्यों हैं?
- आम ड्रेस कोड क्या हैं?
- Black tie काली टाई
- फार्मल
- काकटेल और सेमी फार्मल
- स्मार्ट कैजुअल
- कैजुअल
- कपड़ों के ज़रिए अपनी संस्कृति को दिखाना
- अगर आप ड्रेस कोड का पालन नहीं कर पाए तो क्या होगा?
हमारे यहां ड्रेस कोड क्यों हैं?
हम अक्सर किसी पार्टी या इवेंट के इनविटेशन में ड्रेस कोड देखते हैं। इसमें ‘ब्लैक टाई’ या ‘स्मार्ट कैज़ुअल’ जैसा कुछ लिखा हो सकता है।
ड्रेस कोड हमें होस्ट की उम्मीदों पर खरा उतरने और इवेंट का माहौल बनाने में मदद करते हैं।
थोड़ी रिसर्च बहुत काम आती है, खासकर अगर कोई ड्रेस कोड न बताया गया हो—और होस्ट से यह पूछने में कोई शर्म नहीं है कि क्या पहनना है, फैशन लेबल मस्तानी की क्रिएटिव डायरेक्टर कुदरत मक्कड़ कहती हैं।
“मैं ड्रेस कोड को ज़रूर दोबारा चेक करूँगी।”
मैंने इसे सीखा है। मुझे लगता है कि भारतीय बैकग्राउंड से होने की वजह से, हम पुराने समय से शादियों में ज़्यादा चमक धमक वाले कपड़े पहनकर जाते रहे हैं, लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि वहाँ हर कोई ऐसे कपड़े पहनता है। तो हमें महसूस नहीं होता। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में, हर कोई कम चमक धमक वाले कपड़े पहनता है।Kudrat Makkar
और इसीलिए हमारे यहां ड्रेस कोड हैं।
एक आसान टिप
मेलबर्न के एक कस्टम टेलर जोशुआ टन कहते हैं कि भले ही हमें ड्रेस कोड के बारे में कुछ भी पता न हो, कुछ आम नियम हैं जिन्हें हम फॉलो कर सकते हैं।
वे कहते हैं, “ज़्यादा फॉर्मल इवेंट्स के लिए गहरे रंग, कम फॉर्मल के लिए हल्के रंग।” “महिलाओं के लिए, अगर ज़्यादा फॉर्मल है तो कुछ लंबा, यानी घुटने से नीचे तक। आमतौर पर ये अच्छे नियम होते हैं।”
आम ड्रेस कोड क्या हैं?
यहां पर है कुछ ड्रेस कोड की लिस्ट -

काली टाई
मेलबर्न की पर्सनल स्टाइलिस्ट लिसा स्टॉकमैन बताती हैं कि ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज़्यादा फ़ॉर्मल ड्रेस कोड ‘ब्लैक टाई’ है।
यह शादियों, अवॉर्ड सेरेमनी और चैरिटी इवेंट्स में पॉपुलर एक एलिगेंट ड्रेस कोड है।
“ये ऐसे इवेंट्स होते हैं जहाँ पुरुषों से उम्मीद की जाती है कि वे काला टक्सीडो, सफ़ेद शर्ट, बो टाई और ड्रेस शूज़ पहनें। महिलाओं से उम्मीद की जाती है कि वे फ़्लोर-लेंथ गाउन पहनें, और अक्सर वे गाउन काफ़ी भारी फ़ैब्रिक के होते हैं। और बहुत सी महिलाएँ उस इवेंट में हील्स पहनती हैं।”
फार्मल
ब्लैक टाई ऑप्शनल’ के नाम से भी जाना जाने वाला ‘फॉर्मल’ ड्रेस कोड शादियों, फॉर्मल डिनर और कॉर्पोरेट इवेंट्स के लिए लोकप्रिय है।
ब्लैक टाई से कम फॉर्मल, इस ड्रेस कोड का मतलब अब ज़्यादा व्यवहारिक होता जा रहा है।
पुरुषों के लिए, सूट, कॉलर वाली शर्ट और ड्रेस शूज़ सही कपड़े माने जाते हैं, आमतौर पर बो टाई या टाई के साथ।
मिस स्टॉकमैन कहती हैं, “हालांकि ऑस्ट्रेलिया में अब बहुत से पुरुष टाई नहीं पहनते हैं, जो कन्फ्यूजिंग भी हो सकता है, लेकिन वे एक पॉकेट स्क्वायर जोड़ सकते हैं।” “और महिलाओं के लिए यह आमतौर पर एक लंबी ड्रेस या कभी-कभी बहुत सुंदर कपड़े से बना पैंटसूट होता है।”

कॉकटेल और सेमी-औपचारिक
फॉर्मल और कैज़ुअल के बीच के अंतर को कम करते हुए, ‘कॉकटेल’ और ‘सेमी-फॉर्मल’ शादियों, कॉकटेल और सगाई पार्टियों और खास जन्मदिनों के लिए पॉपुलर ड्रेस कोड हैं।
सेमी-फॉर्मल को ज़्यादा रिज़र्व और क्लासिक माना जाता है, जबकि कॉकटेल ज़्यादा फेस्टिव हो सकता है।
मिस स्टॉकमैन बताती हैं, “तो यहाँ ज़्यादातर आदमी सूट पहनेंगे, लेकिन यह ज़रूरी नहीं कि वह गहरे रंग हो, और ऑस्ट्रेलिया में बहुत से आदमी टाई नहीं पहनेंगे।” “महिलाओं के लिए, ड्रेस असल में किसी भी लंबाई की हो सकती है। फिर से, आप पैंटसूट या जंपसूट पहन सकती हैं।”
कॉकटेल कपड़े मज़ेदार, सेलिब्रेट करने वाले और आपकी पर्सनैलिटी को दिखाने वाले हो सकते हैं।
अगर आपका वॉर्डरोब लिमिटेड है और आपको पक्का नहीं है, तो जोशुआ टन का मानना है कि एक कपड़ा इन ज़्यादातर फॉर्मल ड्रेस कोड को सुरक्षित रूप से पूरा कर सकता है।
“तो सूटिंग, कुछ गहरे रंग के… इसे सभी पहन सकते हैं। और सच में अलग-अलग फैब्रिक या रंगों का इस्तेमाल करें… जो आपको लगता है कि उस कोड से मैच करेंगे।”
ज्वेलरी, टाई या पॉकेट स्क्वायर जैसी चीजें आपके आउटफिट को बेहतर बना सकती हैं।

स्मार्ट कैजुअल
मिस स्टॉकमैन कहती हैं कि यह ड्रेस कोड कम फॉर्मल है, यह रोज़ाना पहनने वाले कपड़ों – यानी पार्क में पहनने वाले कपड़ों – और ज़्यादा फॉर्मल कपड़ों के बीच के अंतर को कम करता है।
स्मार्ट कैज़ुअल काम के इवेंट और बर्थडे पार्टियों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है।
“आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया में पुरुष बिना फटे चीनोज़ या बहुत स्मार्ट जींस, किसी तरह की बटन-डाउन शर्ट, स्पोर्ट्स जैकेट, लोफ़र्स या ड्राइविंग शूज़ पहनते हैं। और महिलाएं, उदाहरण के लिए, मैचिंग टॉप और पैंट पहन सकती हैं। वे डार्क डेनिम जींस, एक अच्छी ड्रेस, स्कर्ट, बूट्स पहन सकती हैं। आपको ज़रूरी नहीं कि हील्स ही पहनें।”

कैज़ुअल
ड्रेस कोड में सबसे कम फॉर्मल, कैज़ुअल कपड़ों का मतलब उस इवेन्ट पर निर्भर करता है।
क्या यह ऑफिस में कैज़ुअल दिन है या BBQ?
मिस स्टॉकमैन कहती हैं कि इसके लिये डेनिम ठीक है।
“मैं सलाह दूँगी कि फ्लिप-फ्लॉप या थॉन्ग्स, या फटे हुए कपड़े न पहनें, बल्कि कुछ भी पहनें जिसमें आप अच्छा महसूस करें, जो अच्छा और प्रेजेंटेबल हो।”
मिस्टर टोन कैज़ुअल, या अपने पर्सनल फेवरेट, सेमी-कैज़ुअल ड्रेसिंग के लिए एक आसान नियम फॉलो करना पसंद करते हैं: कोई इवेंट जितना कम फॉर्मल होगा, हम उतना ही ज़्यादा कंट्रास्ट ला सकते हैं।
“तो मैं हमेशा कुछ अलग पहनता हूँ। अगर ऊपर से डार्क है, तो कुछ लाइट पहनो या इसका उल्टा, और यह आपको अच्छा कैज़ुअल, लगभग फ़ॉर्मल लुक देता है। और स्पोर्ट्स जैकेट और ट्राउज़र के साथ आपको टाई पहनने की ज़रूरत नहीं है।”

कपड़ों के ज़रिए अपनी संस्कृति को दिखाना
कल्चर दिखाने का मतलब यह नहीं है कि आपको पारम्परिक कपड़े पहनने ही होंगे। इसके बजाय, आप अपने कल्चर को दिखाने के लिए छोटी-छोटी चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं, कुदरत मक्कर कहती हैं।
“और मैं इसमे कुछ एक्सेसरीज़ मिला सकती हैं। मैं एक बहुत सुंदर नेकलेस पहनूँगी जिसमें कुछ खासियत जुड़ी हो। मैं एक पैटर्न या फ़ैब्रिक पहनूँगी जो ठीक हो… जैसे, हाथ से बुना हुआ सिल्क होगा।”
अगर आप ड्रेस कोड का पालन नहीं कर पाए तो क्या होगा?
जाहिर है कि यह कोई वहुत खराब बात नहीं है। दुनिया का अंत नहीं है।
मिस्टर टोन कहते हैं, "तो सच में अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है, तो बस वही पहनें जो आप पहन सकते हैं, वही पहनें जो आपको सही लगे क्योंकि आप इवेंट या व्यक्ति का सम्मान करना चाहेंगे।" "मुझे लगता है कि यह ज़्यादा ज़रूरी है।"
ऑस्ट्रेलिया में अपनी नई ज़िंदगी में बसने के बारे में और काम की जानकारी और टिप्स के लिए ऑस्ट्रेलिया एक्सप्लेन्ड पॉडकास्ट को सब्सक्राइब करें या फ़ॉलो करें।
क्या आपके कोई सवाल या टॉपिक आइडिया हैं? हमें australiaexplained@sbs.com.au पर ईमेल भेजें।
एसबीएस हिन्दी के सभी कार्यक्रम आप सुन सकते हैं शाम 5 बजे डिजिटल रेडियो, टीवी चैनल 305, एसबीएस ऑन डिमांड, या एसबीएस ऑडियो ऐप पर, या एसबीएस साउथ एशियन के यूट्यूब चैनल पर, या आप हमारी वेबसाइट से स्ट्रीम द्वारा हमें सुन सकतें है। आपको हमारे पॉडकास्ट एसबीएस हिन्दी पॉडकास्ट कलेक्शन पर भी मिल सकते हैं।









