SKIP TO MAIN CONTENT

अपना मोबाइल खो कर, समझ पाया भारत को!

nick terrone, india, australia, mobile phone
Nick Terrone in Delhi Source: Nick Terrone

निक टेर्रोने मानते हैं की १.२ बिलियन की जनसँख्या और जिस रफ़्तार से से यह तरक्की कर रहा है, ऑस्ट्रेलिया वासियों के लिये भारत किसी भी तरह के व्यवसाय को स्तापित करने का बेहतरीन मौका है.


Published

Updated

By Amit Sarwal

Source: SBS



Skip to podcast episode content

निक टेर्रोने मानते हैं की १.२ बिलियन की जनसँख्या और जिस रफ़्तार से से यह तरक्की कर रहा है, ऑस्ट्रेलिया वासियों के लिये भारत किसी भी तरह के व्यवसाय को स्तापित करने का बेहतरीन मौका है.


निक टेर्रोने New South Wales में वोलोंगॉन्ग से एक  प्रशिक्षित मनोचिकत्सक हैं जो पिछले ५ महीनों से दिल्ली में अपना व्यवसाय स्तापित करने की कोशिश कर रहें हैं.

निक की पत्नी भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई हैं. यह दोनों ६ महिने भारत और ६ महिने सिडनी में बिताते हैं.

हाल ही में हुई एक अनोखी घटना ने भारत के प्रति निक के नज़रिये को बदल सा दिया!

निक ने होज खास मेट्रो स्टेशन के एक प्लेटफार्म पर अपना मोबाइल खो दिया.

उन्हें जैसे ही लगा की उनका मोबाइल कहीं रह गया है वह अपने भारत में पिछले ५ महिने के संघर्ष को सोचतै हुए इसे कोसने लगे और कई तरह की प्रतिकूल भावनाएं उनके मन में आ बसी.          

पर जब वह अपने मुवक्किल के दफ्तर में दाखिल हो रहे थे तो उन्होंने निक को बताया की एक सज्जन पुरुष आपका मोबाइल संभलकर स्टेशन पर ही आपका इंतज़ार कर रहें हैं!

फिर क्या था उन सज्जन पुरुष से मिलकर निक का भारत के प्रति प्यार और नजरिया फिर से सुदृढ़ हो गया! 

अब निक की बस एक ही सलह है उन ऑस्ट्रेलियावासियों के लिये जो भारत में व्यवसाय के सुअवसर की तलाश में हैं - "अपने व्यवसाय और उसके सही मूल्य को सही तरीकै से कहें ताकि भारतीय उसकी योग्यता और उपयोगता का आंकलन कर सकें."

   


Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now