SKIP TO MAIN CONTENT

SBS Examines: ऑस्ट्रेलिया के माइग्रेशन इनटेक को असल में गिना कैसे जाता है?

migration grpahic .png
Measures of Australia's migration intake are often misunderstood or taken out of context.

माइग्रेशन के आंकड़े सुर्खियों में छाए हुए हैं, नेता और टिप्पणी करने वाले कई लोग अलग-अलग आंकड़े बता रहे हैं। लेकिन कई मेट्रिक्स यह बहुत अधिक दिखाते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में कितने लोग हमेशा के लिए बस रहे हैं। तो फिर असल में माइग्रेशन को कैसे मापा जाता है?


Published

By Yee Ching Gloria Lau

Presented by Anita Barar

Source: SBS



Skip to podcast episode content

माइग्रेशन के आंकड़े सुर्खियों में छाए हुए हैं, नेता और टिप्पणी करने वाले कई लोग अलग-अलग आंकड़े बता रहे हैं। लेकिन कई मेट्रिक्स यह बहुत अधिक दिखाते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में कितने लोग हमेशा के लिए बस रहे हैं। तो फिर असल में माइग्रेशन को कैसे मापा जाता है?


ऑस्ट्रेलियन ब्यूरो ऑफ़ स्टैटिस्टिक्स (ABS) के डेमोग्राफी हेड बीयोर्न जार्विस ने SBS एग्ज़ामिन्स को बताया कि नेट ओवरसीज़ माइग्रेशन (NOM), यह मापने का आधिकारिक तरीका official measure है कि माइग्रेशन ऑस्ट्रेलियाई आबादी के बदलाव में कैसे योगदान दे रहा है।

इसके लिए "16 महीनों में 12" नियम का इस्तेमाल किया जाता है।

लेकिन इसका मतलब है कि इंटरनेशनल स्टूडेंट्स, वर्किंग हॉलिडे वीज़ा होल्डर्स और PALM वर्कर्स जैसे टेम्पररी वीज़ा होल्डर्स को भी गिना जाएगा, अगर उन्होंने पिछले 16 महीनों में से 12 महीने ऑस्ट्रेलिया में बिताए हैं।

नेट ओवरसीज़ माइग्रेशन (NOM) अकेला डेटासेट नहीं है जो ऑस्ट्रेलिया में आने-जाने वालों की आवाजाही को मापता है, और विशेषज्ञ इन आंकड़ों को एक-दूसरे की जगह इस्तेमाल करने के विरुद्ध चेतावनी देते हैं।

ओवरसीज अराइवल्स एंड डिपार्चर्स डेटा (OAD), जो बॉर्डर पार करने वाली यात्रा को गिनता है, उसे भी ऑस्ट्रेलिया के माइग्रेशन इनटेक के माप के तौर पर गलत बताया गया है।

जार्विस ने कहा, "अभी, अगर आप इसे प्रॉक्सी के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह माइग्रेशन को लगभग 60 परसेंट, या लगभग 180,000 लोगों तक बढ़ा-चढ़ाकर बताना है।"

इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी अबुल रिज़वी ने कहा कि ABS द्वारा बनाए गए अलग-अलग डेटासेट को अक्सर नेता और मीडिया संगठन गलत इस्तेमाल करते हैं।

कई संगठनों ने नेट परमानेंट और लॉन्ग-टर्म मूवमेंट डेटा का इस्तेमाल करके यह तर्क दिया है कि ऑस्ट्रेलिया में इमिग्रेशन तेज़ी से बढ़ रहा है। यह सच नहीं है।
Former Deputy Secretary of the Department of Immigration Abul Rizvi

ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी माइग्रेशन हब के डायरेक्टर प्रोफेसर एलन गैमलेन ने कहा कि माइग्रेशन के आंकड़े भी अगर बिना किसी संदर्भ के प्रस्तुत किए गए हैं तो वह गुमराह करने वाले हो सकते हैं — इसमें भविष्य के नेट ओवरसीज़ माइग्रेशन (NOM) के पूर्वानुमान भी शामिल हैं।

इस हफ़्ते के एपिसोड में, SBS Examines पूछ रहा है कि माइग्रेशन नंबरों की गरणा कैसे की जाती है, और हमारे प्रवासी प्रवेश यानि माइग्रेंट इनटेक को अक्सर गलत क्यों समझा जाता है।

यह एपिसोड SBS कैंटोनीज़ के साथ मिलकर बनाया गया है।

एसबीएस हिन्दी के सभी कार्यक्रम आप सुन सकते हैं शाम 5 बजे डिजिटल रेडियो, टीवी चैनल 305, एसबीएस ऑन डिमांड, या एसबीएस ऑडियो ऐप पर, या एसबीएस साउथ एशियन के यूट्यूब चैनल पर, या आप हमारी वेबसाइट से स्ट्रीम द्वारा हमें सुन सकतें है। आपको हमारे पॉडकास्ट एसबीएस हिन्दी पॉडकास्ट कलेक्शन पर भी मिल सकते हैं।


Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now