SKIP TO MAIN CONTENT

क्या लोग कोरोना वायरस के कारण लगे प्रतिबंधों से परेशान हो चले हैं?

coronavirus restrictions
Source: AAP

जानकारों का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के मामले जैसे जैसे कम हो रहे है उसी के साथ लोगों की पाबंदी सहने की क्षमता भी कम हो रही है।


Published

Updated

By Abby Dinham

Presented by Jitarth Jai Bharadwaj

Source: SBS


Skip to podcast episode content

जानकारों का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के मामले जैसे जैसे कम हो रहे है उसी के साथ लोगों की पाबंदी सहने की क्षमता भी कम हो रही है।


स्वास्थ विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल डिस्टन्सिंग के नियम के कारण होने वाली थकान बेहद ख़तरनाक हो सकती है। 


खास बातें:

  • COVID 19 के सक्रमण की दर धीमी पड़ी 
  • पाबंदी के कारण लोगो में नाराजगी 
  • प्रतिबंधों में ढील पर फ़ैसला मई में लेगी नेशनल कैबिनेट 

ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के इन्फेक्शस डिसीसेस विभाग के प्रोफेसर पीटर कोलिंगोन कहते हैं कि प्रतिबंध लम्बे समय तक चलाने के लिए उनमें कुछ छूट देना अनिवार्य है। 

“यदि हम लोगो को रेस्ट्रिक्शन्स के कारण थका देते हैं तो जून से सितम्बर तक का फ्लू सीजन मुश्किल भरा हो सकता है।”  

हालांकि ऑस्ट्रेलियन मेडिअकाल एसोसिएशन के अध्यक्ष टोनी बरतने का मानना है कि प्रतिबंधों में किसी भी प्रकार की कमी बेहद धीरे और वायरस के लौटने की आशंका को ध्यान में रख कर करनी होगी। 

“COVID 19 की दूसरी लहर आने के लिए महज दो तीन हॉटस्पॉट काफ़ी होंगे और इसे संभालना तब मुश्किल हो जायेगा।”

नेशनल कैबिनेट मई माह में प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार करेगी। 

कोरोनोवायरस पर सभी समाचार और जानकारी आपको अपनी भाषा में  sbs.com.au/coronavirus पर मिल सकती हैं। 

ऑस्ट्रेलिया में लोगों को एक-दूसरे से डेढ़ मीटर की दूरी बनाकर रखनी है. चारदीवारी के भीतर चार वर्गमीटर में एक ही व्यक्ति होना चाहिए.

यदि आपको वायरस से संक्रमण का संदेह है तो अपने डॉक्टर को कॉल करें. अस्पताल जाने के बजाय फोन पर संपर्क करें. या फिर राष्ट्रीय कोरोनावायरस हेल्थ इन्फॉर्मेशन हॉटलाइन से 1800 020 080 पर संपर्क करें.

यदि आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही है या कोई अन्य इमरजेंसी है तो 000 पर कॉल करें.

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now