Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

VIVA: इंटरनेट स्कैम और ग्राहकों के अधिकार

Cryptocurrency
Cryptocurrency Source: Getty Images

कोविड-19 महामारी के कारण दुनियाभर में लोगों ने डिजिटल माध्यम से पहले से ज्यादा संपर्क स्थापित कर लिए हैं, लेकिन परिवार, मित्र और काम के लिए डिजिटल माध्यम से जुड़ने के कई खतरे भी हैं।


Published

By Amy Chien-Yu Wang

Presented by Jitarth Jai Bharadwaj

Source: SBS



Share this with family and friends


कोविड-19 महामारी के कारण दुनियाभर में लोगों ने डिजिटल माध्यम से पहले से ज्यादा संपर्क स्थापित कर लिए हैं, लेकिन परिवार, मित्र और काम के लिए डिजिटल माध्यम से जुड़ने के कई खतरे भी हैं।


ऑस्ट्रेलियन कंपटीशन एंड कंज्यूमर कमीशन (ACCC) की उपाध्यक्ष डेलिया रीकार्ड कहती हैं कि इस साल  ACCC की जानकारी में 67 मिलियन डॉलर के स्कैम आ चुके हैं जो पिछले साल से 40% अधिक हैं। 

सबसे आम स्कैम जिसका शिकार सबसे ज्यादा भाषाई और सांस्कृतिक रूप से विविध लोग होते हैं, वह है “वैंगगिरी” जिसका अर्थ है वन रिंग एंड कट यानी विदेश से फोन आना जो 1 घंटी के बाद काट दिया जाता है।

AFCS Scam awareness post
AFCS Scam awareness post Source: Supplied

स्कैम  करने वाले कई बार सरकारी एजेंसी होने का दावा करते हैं, जिसमें या तो वह कोई रिफंड देने की बात करते हैं या बकाया वसूली की। इसे ही फिशिंग स्कैम कहते हैं जिसमें आपकी निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश होती है। 

कुछ स्कैम करने वाले तो लोगों से चैरिटी के नाम पर भी रकम वसूलते हैं, जो कभी भी ज़रूरतमंदों तक नहीं पहुँचती। मल्टीकल्चरल समुदाय को इस ओर भी ध्यान देने की बहुत आवश्यकता है। ACCC के अनुसार स्कैमवॉच के आंकड़े बताते हैं कि निवेश का लालच देकर सबसे ज्यादा स्कैम होते हैं।

Online laptop credit card
Source: Getty Images/Klaus Vedfelt

जानकारी के अनुसार बहुत से लोगों को क्रिप्टो करेंसी इन्वेस्टमेंट के नाम पर भी लूटा गया। ACCC के अनुसार आंकड़े बताते हैं कि निवेश का लालच देकर सबसे ज्यादा स्कैम होते हैं। 

बहुत से लोगों को ऑनलाइन मित्रता करना पसंद है कई बार वे प्रेम संबंध भी स्थापित कर लेते हैं लेकिन जानकारी के अनुसार डेटिंग और रोमांस स्कैम भी खूब होते हैं। स्कैमवॉच के आंकड़ों के अनुसार इस साल के कुल स्कैम में से एक तिहाई हिस्सेदारी इनकी है, यानी कुल 17 मिलियन डॉलर की चपत।

Example of scam document
Services Australia impersonation email Source: Services Australia

ऐसा बहुत मुश्किल से होता है कि स्कैम के विक्टिम्स को उनकी रकम वापस मिल सके। 

ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी ACCC चेतावनी देती हैं कि उन साइट से ही ख़रीददारी करें जिनका आपको भरोसा हो। और हां ख़रीददारी से पहले इन साइट के बारे में थोड़ी पड़ताल करना सही होता है। 

अपनी भाषा में ऑनलाइन स्कैम के बारे में जानकारी और स्कैम को रिपोर्ट करने के लिए ACCC  की स्कैमवॉच साइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा कंज्यूमर अफेयर्स विक्टोरिया की साइट से भी ज्यादा जानकारी ली जा सकती है।

People in Australia must stay at least 1.5 metres away from others. Check your state’s restrictions on gathering limits.

Testing for coronavirus is now widely available across Australia. If you are experiencing cold or flu symptoms, arrange a test by calling your doctor or contact the Coronavirus Health Information Hotline on 1800 020 080.

The federal government's coronavirus tracing app COVIDSafe is available for download from your phone's app store.

SBS is committed to informing Australia’s diverse communities about the latest COVID-19 developments. News and information is available in 63 languages at sbs.com.au/coronavirus

Follow SBS Hindi’s special coverage of COVID-19 outbreak

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter 

 

 


Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now