कैनबरा हिन्दी स्कूल ने इस वर्ष २० साल पूरे कर लिए हैं। प्रवासी भारतीयों की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुये कैनबरा में प्राइमरी स्कूलों में हिंदी विषय को शामिल करने की मांग है। ऑस्ट्रेलिया सरकार की भाषा संबंधी नीति के अनुसार विद्यालयों में हिंदी की शिक्षा का प्रावधान है। एसबीएस हिन्दी के साथ इस पॉडकास्ट में कैनबरा हिन्दी स्कूल के संस्थापक संतोष गुप्ता और 9वीं क्लास के आत्रेय गोयल चर्चा कर रहे हैं कि इस समय क्या स्थिति है और क्या बच्चों और युवा पीढ़ी में हिंदी के प्रति रुझान है?

एसबीएस हिन्दी के सभी कार्यक्रम आप सुन सकते हैं शाम 5 बजे डिजिटल रेडियो, टीवी चैनल 305, एसबीएस ऑन डिमांड, या एसबीएस ऑडियो ऐप पर, या एसबीएस साउथ एशियन के यूट्यूब चैनल पर, या आप हमारी वेबसाइट से स्ट्रीम द्वारा हमें सुन सकतें है। आपको हमारे पॉडकास्ट एसबीएस हिन्दी पॉडकास्ट कलेक्शन पर भी मिल सकते हैं।
Share




![[JPG]_How-Australia-Works_Ep1.jpg](https://assets.sbs.com.au/dims4/default/d1d4da1/2147483647/strip/true/crop/3200x1800+0+0/resize/1280x720!/quality/90/?url=https%3A%2F%2Fsbs-au-brightspot.s3.ap-southeast-2.amazonaws.com%2Fe9%2F46%2F56cf4ff54074a36476e0bcb73e13%2Fjpg-how-australia-works-ep1.jpg&imwidth=1280)
![[JPG]_How-Australia-Works_Ep0.jpg](https://assets.sbs.com.au/dims4/default/9a0f61e/2147483647/strip/true/crop/3200x1800+0+0/resize/1280x720!/quality/90/?url=https%3A%2F%2Fsbs-au-brightspot.s3.ap-southeast-2.amazonaws.com%2F8f%2F15%2F83a000db458f9fc153fde8cde907%2Fjpg-how-australia-works-ep0.jpg&imwidth=1280)