सामुदायिक खेल में शामिल होना आपके लिए अब तक का सबसे अच्छा काम क्यों हो सकता है

Soccer game_Melb Social Soccer.jpg

Soccer game Credit: Melbourne Social Soccer

अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य और भलाई के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि आवश्यक है। सामुदायिक खेल अनौपचारिक और समावेशी होते हैं, और नए आने वाले प्रवासियों के लिए लाभ गहरा हो सकता है।


शहर में एक काउंसिल सॉकर पिच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और विविधता का स्थान. जैसे मेलबर्न सोशल सॉकर का एक घर सा बन गया है।

इसके सह-संस्थापक माइकल मैकआर्थर कहते हैं, कि एमएसएस 'शनिवार को एक किक की तलाश में' वाले लोगों के एक समूह से विकसित हुआ है। यह अब विक्टोरिया के सबसे बड़े सोशल सॉकर क्लबों में से एक है।

खिलाड़ी ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय छात्र, बैकपैकर और नए आए प्रवासी थे। श्री मैकआर्थर कहते हैं, उन्होंने लोगों से मिलने के लिए एक सुरक्षित, दोस्ताना जगह की खोज कर ली।

हम प्रशिक्षित नहीं करते हैं। हम बस शनिवार को या सप्ताह के दौरान आते हैं। यह एक मजेदार गेम है, यह प्रतिस्पर्धी है, लेकिन हम किसी अंतिम उद्देश्य के लिए नहीं खेल रहे हैं।
Michael McArthur, MSS co-founder

खेलों की कीमत लगभग $10 है और आप कौशल या फिटनेस स्तर की परवाह किए बिना इसमें शामिल हो सकते हैं। यद्यपि आपको बीमा उद्देश्यों के लिए 18 वर्ष का होना चाहिए, और खिलाड़ी 20 से 50 की आयु के दशक तक होते हैं।

लोग स्पष्ट रूप से फिटनेस लाभों के अलावा इससे जुड़ते हैं। कई लोग एक खेल के बाद एक दूसरे से मिलना जुलना करते हैं, और तेजी से बढ़ता हुआ शनिवार महिलाओं का समूह उनकी एक बहुत करीबी दोस्ती में बदल गया है।

Women playing basketball.jpg
Women playing basketball Credit: Getty Images/Peathegee Inc

खेल बहुसांस्कृतिक महिलाओं को कैसे लाभ पहुंचाता है?

मल्टीकल्चरल वुमन इन स्पोर्ट Multicultural Women in Sport (MWIS) की संस्थापक मोलिना अस्थाना जैसे लोगों की बदौलत बहुसांस्कृतिक पृष्ठभूमि की महिलाएं खेलों में रास्ता पा रही हैं।

खेल के माध्यम से, यह महिला सशक्तिकरण, भलाई और समुदाय से संबंधित होने की भावना को बढ़ावा देता है। यह सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और पहुंच बाधाओं से भी निपटता है।

सुश्री अस्थाना कहती हैं, “ चाहे ये हर संस्कृति में भिन्न होते हैं, लेकिन अधिकांश समुदायों के लिए, यह लिंग मानदंड और समाज में महिलाओं की पारंपरिक भूमिका पर हैं।"

"खेल क्लबों में मौजूदा संस्कृति मुख्य रूप से पुरुष-प्रभुत्व वाली, एंग्लो-सैक्सन, कभी-कभी शराब से चलने वाली हो सकती है। यह विविध पृष्ठभूमि की महिलाओं के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आर्थिक बाधाएं भी हैं इसलिए खेल उनकी प्राथमिकताओं की सूची में अंतिम चीज है। "

Kayakers.jpg
Kayakers Credit: Getty Images/Robyn Wood

एम डब्लू आई एस महिला अंपायरों और कोचों के साथ साथ केवल महिलाओं के लिये खेल, लंबे कपड़ों या हिजाब में खेलना, बच्चों के साथ वाली महिलाओं के लिए गतिविधियाँ, और खेल प्रशासन में अधिक महिलाओं जैसी पहल का समर्थन करता है।

सुश्री अस्थाना कहती हैं कि खेल आपको आत्मविश्वास, आत्म-सम्मान देता है और आपको सशक्त बनाता है।

Community Soccer_Melb Social Soccer.jpg
Community soccer Credit: Melbourne Social Soccer

युवा लोगों के लिए क्या लाभ हैं?

बहुसांस्कृतिक युवाओं के लिए केंद्र जैसे संगठन Centre for Multicultural Youth 12 से 25 वर्ष की आयु के नए आए युवाओं के लिए अपनेपन की भावना पैदा करने और स्थानीय समुदाय में संबंध विकसित करने के लिए खेल कार्यक्रम चलाते हैं।

सीएमवाई में खेल और मनोरंजन परियोजना अधिकारी जय पांचाल कहते हैं कि खेल स्थानीय समुदाय में अच्छी अंतर्दृष्टि प्रदान करता है क्योंकि यह ऑस्ट्रेलियाई समाज का एक ऐसा ही हिस्सा है।

लाभों में नए दोस्तों से मिलना, स्थानीय खेल क्लबों के माध्यम से स्थानीय रोजगार के अवसरों से जुड़ना शामिल है, और यह युवा लोगों के लिए एक बहुत ही अच्छा शारीरिक और मानसिक साधन भी है।
Jay Panchal, Sports and Recreations Project Officer at CMY

सी एम वाई (CMY) के सभी खेल कार्यक्रम सर्व-समावेशी हैं, जो सभी क्षमताओं के युवा लोगों का समर्थन करते हैं। विकलांग लोगों के लिए वे व्हीलचेयर बास्केटबॉल, डिसएबिलिटी स्पोर्ट्स विक्टोरिया और वेलकमिंग ऑस्ट्रेलिया जैसे भागीदारों के साथ जोड़ते हैं। इनके पास पास विशिष्ट सर्व-क्षमता कार्यक्रम हैं।

Running group.jpg
Running group Credit: Getty Images/Belinda Howell

अपने लिए खेल खोजें

सामुदायिक खेल आमतौर पर मुफ्त या कम लागत वाले होते हैं।

यदि आप एक युवा व्यक्ति हैं, तो स्कूल इसके लिये एक अच्छी जगह है क्योंकि स्कूल से आपको स्थानीय समुदाय की अच्छी जानकारी मिलती है। अपने दोस्तों और अपने क्षेत्र में युवा संगठनों से संपर्क किया जा सकता है।

परिषदें (कॉन्सिलस्) सभी उम्र और क्षमताओं के लोगों को स्थानीय खेल क्लबों और गतिविधियों से जोड़ती हैं।

और सोशल मीडिया तो एक बेहतरीन संसाधन है ही।

"सामुदायिक समूह कभी-कभी खेल को सामाजिक गतिविधियों के साथ जोड़ देंगे। बस अपने क्षेत्र में एक स्थानीय समूह खोजें और जो भी खेल आपको पसंद हो, उसमें शामिल हों।

नियमित रूप से सक्रिय रहना सभी की भलाई के लिए महत्वपूर्ण है, चाहे कोई कितना भी छोटा या बूढ़ा क्यों न हो। लेकिन यह उम्र और शारीरिक परिस्थितियों के आधार पर भिन्न होती है। एक नया व्यायाम दिनचर्या शुरू करने से पहले हमेशा एक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से जाँच करें।

अधिक जानकारी के लिए या अपने आस-पास एक स्पोर्ट्स क्लब खोजने के लिए ऑस्ट्रेलियाई खेल आयोग The Australian Sports Commission पर जाएँ।


Share

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now