एसबीएस पॉपदेसी अब बना 'एसबीएस साउथ एशियन', होगा उपमहाद्वीप की सारे कहानियों का एक पता

समाचार, ताज़ा खबरें, मनोरंजन, समुदाय की कहानियां, और संगीत अब 10 दक्षिण एशियाई भाषाओं में पाइए लाइव, ऑन डिमांड पर, और यूट्यूब पर भी!

एसबीएस पॉप देसी अब नए नाम, नए कलेवर के साथ एसबीएस साउथ एशियन के नाम से जाना जाएगा ताकी अपने 24 घंटों के दक्षिण एशियाई कार्यक्रमों की विविधता को बेहतर प्रदर्शित कर सके।

इस चैनल में स्थानीय रूप से बांग्ला, गुजरती, हिन्दी, नेपाली, मलयालम, पंजाबी, सिंहाला, तमिल और उर्दू, भाषाओँ में प्रसारित कार्यक्रमों के साथ बेहतरीन बॉलीवुड (हिंदी), भंगड़ा (पंजाबी) और नेपाली संगीत भी होगा। बीते वर्ष में शुरू हुई नयी तेलुगु सेवा पॉडकास्ट, वेबसाइट और सोशल media के माध्यम पर उपलब्ध है।

मनप्रीत सिंह एसबीएस साउथ एशियन की प्रोग्राम मैनेजर हैं। वे कहती हैं, “दक्षिण एशियाई प्रवासी जनसंख्या ऑस्ट्रेलिया में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला प्रवासी समूह है। करीब 1.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई घर पर एक दक्षिण एशियाई भाषा में बात करते हैं। एसबीएस इस विविधता की पहली, दूसरी और तीसरी पीढ़ी से एक अनोखी पहचान रखता है, वे लोग जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के आधुनिक ताने-बाने को नए रंग दिए हैं।”

एसबीएस साउथ एशियन के भाषा कार्यक्रम सप्ताह के दौरान सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक लाइव प्रसारित होंगे और सप्ताहंत पर आप सुन सकेंगे हमें लाइव शाम 5 से 6 बजे तक। इसके अलावा एसबीएस ऑन डिमांड पर यह कार्यक्रम सुनिए जब आप चाहें।

DAB, डिजिटल टीवी चैनेल 305, समर्पित यूट्यूब चैनल, एसबीएस ऑडियो ऐप और वेबसाइटपर भी यह कार्यक्रम उपलब्ध हैं। अपने पसंदीदा साउथ एशियन कार्यक्रम को लाइव सुनें निम्नलिखित समय पर, और सुनें अपना पसंदीदा संगीत और प्रसारण सभी दूसरे समय पर:

भाषादिन और समय
बांग्लासोमवार और गुरुवार दोपहर 3:00 बजे
गुजरातीबुधवार और शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे 
 हिन्दीसोमवार से रविवार शाम 5:00 बजे 
मलयालमगुरूवार और शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे
नेपालीमंगलवार और गुरूवार दोपहर 2:00 बजे
पंजाबीसोमवार से शुक्रवार दोपहर 4:00 बजे
सिंहालासोमवार, मंगलवार, गुरूवार और शुक्रवार सुबह 11:00 बजे
तमिलसोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे
उर्दूबुधवार और शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे

हर एसबीएस साउथ एशियन भाषा कार्यक्रम का अपना फेसबुक पेज है, द्विभाषीय वेबसाइट है, और हर बड़े पॉडकास्ट माध्यम पर यह सभी ऑडियो उपलब्ध हैं।

यह सेवाएं बदलते ऑस्ट्रेलिया की तस्वीर दिखाती हैं, जहां हिन्दी और पंजाबी शीर्ष 10 बोले जाने वाली भाषाओं में हैं, और नेपाली सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली भाषा है।

“एसबीएस अपनी भाषा सेवा समीक्षा के परिणामों पर कार्य करते हुए खुद को गौरवान्वित महसूस करता है।यह समीक्षा हर पांच साल में राष्ट्रीय जनगणना के अनुसार की जाती है ताकि एसबीएस आधुनिक, विवध ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्र निर्माण में ऐसे शामिल हों जहांयह देश सबका अपना हो,” एसबीएसऑडियो की कार्यकारी निदेशक पामेला कुक कहती हैं।

संबंधित:

  • एसबीएस स्पाइस दक्षिण एशियाई मूल की जेन वाय के लिए आ रही एक नयी अंग्रेज़ी सेवा है जहां यह नौजवान अपनी सांस्कृतिक परिभाषाओं को खुद संवार सकेंगे और सोशल media के ज़रिये मनोरंजन और जानकारी दोनों पा सकेंगे।
  • ऑस्ट्रेलिया एक्सप्लेन्ड में पाइए नए प्रवासियों के लिए ऐसी व्यवाहरिक जानकारी जो उनके रोज़ के ऑस्ट्रेलियाई समजोक और आम जीवन में बनेगी उनकी साथी, साउथ एशियन और अन्य भाषाओं में उपलब्ध।
  • सामान्य प्रश्न: एसबीएस की 10 से अधिक उपमहाद्वीप की भाषाओँ में उपलब्ध जानकारी, और अंग्रेज़ी और दक्षिण एशियाई दर्शकों के लिए उपलब्ध सामग्री के लिए यहां जाएं।


Share

3 min read

Published

Source: SBS



Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now