Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

ऑस्ट्रेलिया में चैरिटी और फंडरेज़िंग के क्या नियम हैं और ये सब कैसे काम करते हैं?

BlurGettyImages-1075808762.jpg

募款人员必须清楚说明慈善机构的性质和职责。 图片来源:Scott Barbour / Cricket Australia via Getty Images

पैसे जुटाने और चैरिटी के क्या नियम हैं? आप कैसे पक्का कर सकते हैं कि आपके साथ कोई घोखा स्कैम न हो? अगर आप दान कर रहे हैं, खुद पैसे जुटा रहे हैं या ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अपील शुरू कर रहे हैं, तो आपको ये सब बातें पता होनी चाहिए।


Published

By Zoe Thomaidou

Presented by Anita Barar

Source: SBS



Share this with family and friends


पैसे जुटाने और चैरिटी के क्या नियम हैं? आप कैसे पक्का कर सकते हैं कि आपके साथ कोई घोखा स्कैम न हो? अगर आप दान कर रहे हैं, खुद पैसे जुटा रहे हैं या ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अपील शुरू कर रहे हैं, तो आपको ये सब बातें पता होनी चाहिए।


Key Points

  • फंडरेज़र कैसे किए जाते हैं, इसके नियम ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग हैं।
  • फंडरेज़िंग स्कैम से बचने के लिए, चैरिटी के क्रेडेंशियल्स चेक करें और अगर शक हो तो दान करने से बचें।
  • फंडरेज़िंग कानून और लाइसेंस की ज़रूरतें छोटे फंडरेज़र और ऑनलाइन अपील पर भी लागू होती हैं, इसलिए आपको चेक करना चाहिए कि आपके मामले में क्या लागू होता है।

ऑस्ट्रेलिया के चैरिटी सेक्टर में लोकल कम्युनिटी ग्रुप से लेकर इंटरनेशनल मदद करने वाले संगठनों तक, अलग-अलग छोटी बड़ी चैरिटी शामिल हैं।

सभी छोटी चैरिटी नेशनल रेगुलेटर, ऑस्ट्रेलियन चैरिटीज़ एंड नॉट-फॉर-प्रॉफिट्स कमीशन (ACNC) के साथ रजिस्टर्ड नहीं होती हैं।

कैसे चेक करें कि कोई चैरिटी सही है या नहीं?

अगर कोई चैरिटी ACNC चैरिटी रजिस्टर ACNC Charity register में है, तो उसके क्रेडेंशियल्स चेक करना आसान है।

ACNC रजिस्टर में होने का मतलब है कि चैरिटी को कुछ क्राइटेरिया, जैसे नॉट-फॉर-प्रॉफिट स्टेटस और गवर्नेंस स्टैंडर्ड्स का पालन करने के लिए जांचा गया है।

ACNC कमिश्नर सू वुडवर्ड का कहना है कि चैरिटी को डोनेट करने से पहले रजिस्टर चेक करना सही रहता है।

“क्योंकि इससे आपको यह जानकारी मिल सकती है कि चैरिटी कौन चलाता है, वहाँ किस तरह की कार्य होता है, उसे पैसा कहाँ से मिलता है।

“और आप यह भी भरोसा कर सकते हैं कि यह एक असली रजिस्टर्ड चैरिटी है और गुड गवर्नेंस के बारे में कुछ नियमों का पालन करना उनकी ज़िम्मेदारी है।”

क्या मेरा डोनेशन टैक्स में छूट के लायक है?

आप सिर्फ़ उन चैरिटी को दिए गए डोनेशन के लिए टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं जिन्हें ऑस्ट्रेलियन टैक्सेशन ऑफिस ने डिडक्टिबल गिफ्ट रिसीपिएंट स्टेटस दिया है। Deductible Gift Recipient status.

किसी चैरिटी का DGR स्टेटस है या नहीं, यह चेक करने के लिए ABN लुकअप ABN Lookup पर जाएं।

अगर आप को टैक्स छूट को क्लेम करना है तो अपने डोनेशन के रिकॉर्ड के लिये उसकी रसीद संभालकर रखें।

Australia Explained - Fundraising
Not all registered charities can issue tax deductible receipts for donations. Credit: FujiCraft/Getty Images

फंडरेज़िंग को कौन रेगुलेट करता है?

ऑस्ट्रेलिया में हर राज्य और क्षेत्र के अपने फंडरेज़िंग कानून और अपनी रेगुलेटरी अथॉरिटी हैं।

कमिश्नर वुडवर्ड का कहना है, “ACNC फंडरेज़िंग का रेगुलेटर नहीं है।”

“उदाहरण के लिए, अगर कोई संगठन किसी शॉपिंग सेंटर में लोगों से पैसे इकट्ठा कर रहा है, तो उन्हें कुछ खास नियमों का पालन करना होगा जो इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप किस राज्य में हैं।”

फंडरेज़र लोकल सरकार की मंज़ूरी और दूसरे कानूनों, जैसे ऑस्ट्रेलियन कंज्यूमर लॉ और प्राइवेसी कानूनों Australian Consumer Law और Privacy laws.के भी अधीन हो सकते हैं।

अगर आपको किसी चैरिटी के फंडरेज़िंग के तरीके के बारे में कोई चिंता है, तो आप इसे अपने राज्य या क्षेत्र के रेगुलेटर के सामने उठा सकते हैं।

फंडरेज़िंग कानूनों और अपने लोकल रेगुलेटर के बारे में जानकारी के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर जाएं:

कमिश्नर वुडवर्ड का कहना है, “अगर वे चाहें, तो वे इसे गुमनाम रूप से कर सकते हैं और हम उन चिंताओं को गंभीरता से लेते हैं।”

Australia Explained - Fundraising
Be on the lookout for fake appeals, especially following a disaster or tragic event. Credit: bymuratdeniz/Getty Images

कैसे पता चले कि कोई फंडरेज़र स्कैम है?

ऑनलाइन फंडरेज़िंग स्कैम से बचने के लिए, चेक करें कि आप ऑफिशियल वेबसाइट पर हैं और फंडरेज़र असली है।

पीटर हिल्स-जोन्स कहते हैं, अगर आपको किसी पर्सनल फंडरेज़र के बारे में शक है, तो दान न करें।

वह पब्लिक फंडरेज़िंग रेगुलेटरी एसोसिएशन के CEO हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में फेस-टू-फेस फंडरेज़िंग करने वाली चैरिटी और फंडरेज़िंग एजेंसियों को रिप्रेजेंट करने वाली एक इंडस्ट्री बॉडी है।

अपना समय लें, ठहरें ... आप वेरिफ़ाई करने के लिए वेबसाइट पर जा सकते हैं या चैरिटी को कॉल कर सकते हैं, और फिर आप भविष्य में दानकर सकते हैं।
Peter Hills-Jones

मिस्टर हिल्स-जोन्स ने तीन मुख्य बातें बताई हैं जो फेस-टू-फेस फंडरेज़िंग स्कैम का संकेत दे सकते हैं

  • फंडरेज़र यूनिफॉर्म में नहीं है
  • उनके पास फोटो ID नहीं है
  • वे कैश या एक बार डोनेशन मांग रहे हैं
Fundraising at football
Face-to-face fundraisers are mandated to behave with professionalism and respect. Credit: James Wiltshire/AFL Photos via Getty Images

फेस टू फेस फंडरेज़र को प्रोफेशनलिज़्म और सम्मान के साथ पेश आना ज़रूरी है, जैसे कि वह लोगों को रोकें नहीं या जहाँ वे बैठे हैं वहाँ उनके पास नहीं जायें।

“फंडरेज़र को चैरिटी का रोल बहुत साफ़-साफ़ बताना होगा, कि वे पैसे क्यों माँग रहे हैं।

“और अगर सड़क पर या घर-घर जाकर मदद करने वाला कोई भी व्यक्ति डोनेट नहीं करना चाहता है, तो उसकी इच्छा का सम्मान किया जाना चाहिए।”

अगर आपको किसी फंडरेज़िंग स्कैम का शक है, तो दान करने से मना कर दें और अपने लोकल रेगुलेटर या नेशनल स्कैमवॉच सर्विस को इसकी रिपोर्ट करें। national Scamwatch service.

किसी मकसद के लिए पैसे जमा करने के लिये क्या क्या पता होना चाहिए?

पैसे जुटाने वाले लोगों को यह ध्यान रखना चाहिए कि रेगुलेटेड फंडरेज़िंग क्या मानी जाती है, यह अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में अलग-अलग होता है।

जस्टिस कनेक्ट की नॉट-फॉर-प्रॉफिट लॉ सर्विस की वकील एमी विलियम्स सलाह देती हैं कि हमेशा अपने फंडरेज़िंग रेगुलेटर से पता करें कि आपको किन नियमों का पालन करना है।

जब तक आप पैसे के लिए प्राइवेट अपील नहीं कर रहे हों।

मिस विलियम्स बताती हैं, "जैसे विदेश में वॉलंटियरिंग एडवेंचर के लिए अपने दोस्तों या परिवार से पैसे मांगना या अगर आपके किसी एम्प्लॉई को मेडिकल खर्च का पेमेंट करवाना है, तो काम पर फंडरेज़िंग करना, ये आमतौर पर फंडरेज़िंग कानूनों से रेगुलेटेड नहीं होते हैं।"

Australia Explained - Fundraising
There are three main types of face-to-face fundraisers: street, door-to-door and fundraisers operating within shopping centres. Credit: LeoPatrizi/Getty Images

ऑनलाइन अपील के नियम क्या हैं?

सुश्री विलियम्स का कहना है कि अगर आप ऑनलाइन फंडरेज़िंग अपील शुरू कर रहे हैं, जैसे कि किसी क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के ज़रिए, तो बहुत ज़्यादा संभावना है कि आपको कई जगहों पर फंडरेज़िंग कानूनों का पालन करना होगा।

अगर आप ऑनलाइन क्राउडफंडिंग कर रहे हैं, तो आपको हर राज्य और क्षेत्र में लाइसेंस की ज़रूरत पड़ सकती है।
Amy Williams

“कुछ क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म आपको गाइडेंस देंगे, कभी-कभी वे इस बारे में बहुत साफ़ नहीं बताते हैं और आपको अपनी कानूनी सलाह खुद लेनी होगी।”

वह कहती हैं, ऑनलाइन फंडरेज़र को पैसे जमा करने का मकसद साफ़-साफ़ बताना चाहिए, ताकि डोनर गुमराह न हों।

“डोनर को भी यह सवाल पूछना चाहिए ‘इस ऑर्गनाइज़ेशन का मकसद क्या है?’ ताकि आप समझ सकें कि फंड कहाँ जाएगा।”

ऑस्ट्रेलिया में अपने नये जीवन में बसने के बारे में अधिक जानकारी और टिप्स के लिए ऑस्ट्रेलिया एक्सप्लेन्ड पॉडकास्ट को सब्सक्राइब करें या फ़ॉलो करें।

क्या आपके कोई सवाल या टॉपिक आइडिया हैं? australiaexplained@sbs.com.au पर ईमेल करें।

एसबीएस हिन्दी के सभी कार्यक्रम आप सुन सकते हैं शाम 5 बजे डिजिटल रेडियो, टीवी चैनल 305, एसबीएस ऑन डिमांड, या एसबीएस ऑडियो ऐप पर, या एसबीएस साउथ एशियन के यूट्यूब चैनल पर, या आप हमारी वेबसाइट से स्ट्रीम द्वारा हमें सुन सकतें है। आपको हमारे पॉडकास्ट एसबीएस हिन्दी पॉडकास्ट कलेक्शन पर भी मिल सकते हैं।


Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now