हवाई शब्द होओह्पोनोपोनो मोटे तौर पर अंग्रेजी में 'चीजों को सही बनाने' के रूप में अनुवाद करता है।
इस प्राचीन हवाईयन प्रथा में पूर्वजों, पृथ्वी और स्वयं के साथ अपने संबंधों में आयी दरारों को हटाने, विषाद या चीजों को सही बनाने के लिए सुलह और क्षमा की प्रक्रिया शामिल है।

इस माइंडफुलनेस अभ्यास में, आप होओह्पोनोपोनो के उन स्तंभों के बारे में जानेंगे, जिसमें हवाई शब्द 'अलोहा' का सही अर्थ भी शामिल है।
यह शब्द, सिर्फ अभिवादन ही नहीं है । इस शब्द का शाब्दिक अर्थ है 'जीवन की सांस' और यह बिना किसी शर्त के प्यार और स्नेह को संदर्भित करता है । वह स्नेह जो पूर्वाग्रह या भेदभाव से मुक्त है।

यह ध्यान कुमु पाआ काविका फोस्टर द्वारा लिखा गया था जो मनओ कहिको चलाते हैं। कुमू यानि शिक्षक बनने के लिए, काविका कई वर्षों तक हवाई द्वीप मोलोकाई में अपने शिक्षक के साथ रहे और पढ़ाई की। वह अब क्षेत्रीय ऑस्ट्रेलिया में अपने घर से अपने पूर्वजों की शिक्षाओं को संरक्षित और साझा करते है।
एसबीएस रेडियो ऐप पर इस पॉडकास्ट को या अपने पसंदीदा पॉडकास्ट ऐप जैसे ऐप्पल पॉडकास्ट, गूगल पॉडकास्ट या स्पॉटिफ़ पर इस श्रृंखला के सभी छह एपिसोडस् को फॉलो करें।




