वायीअप्पा वर्क एक माइंडफुलनेस अभ्यास है जो एक स्वदेशी ज्ञान है और यह मेडिटेशन पर्यावरण से जुड़ने, उससे संबंध स्थापित करने में आपकी मदद करता है। वायीअप्पा वर्क का मार्रा और गनआईकर्नआई लोगों की भाषा में शाब्दिक अर्थ है "पृथ्वी से जुड़ना"। इस ध्यान अभ्यास में आप प्रकृति के किसी एक विशेष स्थान की कल्पना करेंगे।
वायीअप्पा वर्क में देश के साथ जुड़ाव, संबंध, कहानी कहने की कला, मेडिटेशन और शारीरिक गतिविधी के लिये प्राचीन आदिवासी ज्ञान का समिश्रण है।
यह अभ्यास आपको पृथ्वी के साथ एक गहरा संबंध विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

यह ध्यान अभ्यास गनआईकर्नआई व्यक्ति और मार्रा वंशज जेमी मार्लू थॉमस द्वारा लिखा गया था। अपनी साथी सेरा जोन्स के साथ, जेमी ने 2014 में अपने बड़ों और समुदाय के साथ मिलकर वायीअप्पा वर्क को बनाया।
वायीअप्पा वर्क भले ही अभी नया हो, लेकिन इसकी जड़ें प्राचीन हैं। ऑस्ट्रेलिया की आदिवासी संस्कृतियां पृथ्वी पर सबसे पुरानी जीवित संस्कृतियों में हैं।
एसबीएस रेडियो ऐप पर इस पॉडकास्ट को या अपने पसंदीदा पॉडकास्ट ऐप जैसे ऐप्पल पॉडकास्ट, गूगल पॉडकास्ट या स्पॉटिफ़ पर इस श्रृंखला के सभी छह एपिसोडस् को फॉलो करें।





